Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः पत्रकार लालकिशोर महतो का निधन, शोक की लहर

प्रेस क्लब के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू ने कहा कि लालकिशोर महतो का असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए गहरा आघात है. उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के गोला के वरिष्ठ पत्रकार लालकिशोर महतो का निधन हो गया. उनके आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब रामगढ़ में आयोजित शोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. प्रेस कल्ब के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें नमन किया गया.


क्लब के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू ने कहा कि लालकिशोर महतो का असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए गहरा आघात है. उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी. श्रद्धांजलि देने वालों में क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, सचिव धनेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह, सुरेंद्र सिंह भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार तरुण बागी अमित कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र पटेल, ज्योति सिन्हा, देवांशु शेखर मिश्रा, राजेश्वर प्रसाद, अरविन्द वर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल गिरी, बबन राउत, वीरेंद्र कुमार, राकेश सोनी, निट्टू सिंह सहित अन्य शामिल हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही