Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : भाग दौड़ के समय में प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे हैं पत्रकार : हरजाप

Advertisement
Advertisement
  • समाज का आईना दिखाने वालों का जीवन संघर्षों से भरा : हरजाप
  • पत्रकारों का जीवन आम नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत
  • श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह, पत्रकारों का किया गया स्वागत
Ranchi :  श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह जस्सल, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा, प्राचार्य हरजाप सिंह एवं पत्रकारों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इससे पूर्व पत्रकारों के आगमन पर स्कूल के बच्चों ने बुके देकर और स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया. इस दौरान पत्रकारों के लिए विभिन्न खेल का भी आयोजन किया गया था. मौके पर स्कूल के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि समाज को आईना दिखाने वाले पत्रकारों का जीवन संघर्षों से भरा है. इसके बावजूद वे लोग कभी हार नहीं मानते हैं. जिन स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है, वहां भी मीडिया ही सूचना पहुंचाती है. पत्रकारों का जीवन आम नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जहां हर वर्ग भाग दौड़ कर रहा है, वहीं पत्रकार लगातार प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे हैं.

पत्रकार एकादश ने शिक्षक एकादश को पराजित किया

समारोह के दौरान श्री गुरु नानक स्कूल के शिक्षक एकादश और पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिक्षक एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 80 रन बनाए. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने 10 ओवर एक बॉल में लक्ष्य हासिल कर लिया. शिक्षक एकादश की ओर से समीर गोस्वामी ने सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि पत्रकार 11 की ओर से आकाश चंद्रा ने 40 रन बनाए. मैन ऑफ द मैच व बेस्ट प्लेयर का अवार्ड आकाश चंद्रा और बेस्ट बॉलर का खिताब धर्मेंद्र पटेल को मिला.

स्कूल के शिक्षकों ने पत्रकारों को काफी सम्मान दिया : बीरू

पत्रकार एकादश के कप्तान वीरू कुमार ने कहा कि श्री गुरु नानक स्कूल के शिक्षकों ने पत्रकारों को काफी सम्मान दिया है. स्कूल में जो माहौल बना, उससे पत्रकारों में भी नई ऊर्जा आई. काफी अच्छे माहौल में यह मैच खेला गया. उन्होंने प्रबंधक समिति, शिक्षकों और छात्रों के प्रति पत्रकार समाज की ओर से आभार प्रकट किया. समारोह का संचालन राजेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, रामदास ने संयुक्त रूप से किया. इसे भी पढ़ें : कोलकाताः">https://lagatar.in/kolkata-cm-mamata-banerjee-injured-admitted-to-hospital/">कोलकाताः

सीएम ममता बनर्जी चोटिल, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही