Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : टेकलाल महतो तोरण द्वार का जेपी पटेल ने किया उद्घाटन समेत 5 खबरें

Ramgarh :  गिद्दी में स्व.टेकलाल महतो तोरण द्वार का जेपी पटेल उद्घाटन किया. किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी में मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने तोरण द्वार का उद्घाटन नारियल फोड़कर और फीता काट कर किया. मौके पर विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि इस विद्यालय में तोरण द्वार एवं गेट बनने से यहाँ की खूबसूरती बढ़ गयी है. विद्यालय परिवार को आगे भी हर संभव मदद करने का उन्होंने विश्वास दिलाया. प्रधानाचार्य रामकुमार पांडेय ने विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय में तोरण द्वार का निर्माण विधायक मद से 4 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है. इसके लिए विधायक धन्यवाद के पात्र हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/uuu.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> दूसरी खबर

भारतीय मजदूर संघ केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक

रिभर साइट भुरकुंडा स्थित आफिसर्स क्लब में मंगलवार को सीसीएल कोलयरी कर्मचारी संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ/अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सीसीएल अध्यक्ष मनोज रजक एवं संचालन सीसीएल महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उद्घाटन सत्र में श्रमिक गीत, अतिथियों एवं नवनिर्वाचित कार्यसमिति सदस्यों का परिचय, उद्घाटन भाषण सहित सदस्यता अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इसके बाद अभाखम संघ कार्यसमिति बैठक में लिए गए निर्णय पर आगे की रूप रेखा तय की गई. इसके बाद संगठनात्मक चर्चा, प्रचास एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति पुनर्गठन की तिथि सुनिश्चित की गई. बैठक में सीसीएल के सभी कार्यसमिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों का ब्यौरा प्रस्तुत किया. साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-plfi-member-beaten-to-death-dead-body-recovered-from-kubadih-forest/">चक्रधरपुर

: PLFI सदस्य की पीट पीटकर हत्या, कुबाडीह जंगल से शव बरामद
तीसरी खबर

श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 6 अप्रैल को ध्वजारोहण

भुरकुंडा बाजार स्थित खपड़िया बाबा मंदिर में नवीन हनुमान प्रतिमा स्थापित की जा रही है. आगामी 17 से 21 जून तक होने वाले श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर हनुमान जयंती के दिन 6 अप्रैल सुबह साढ़े सात बजे भूमि पूजन व यज्ञ ध्वजारोहण किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए मंदिर समिति के संयोजक सुरेश उपाध्याय ने बताया कि 17 से 21 जून तक वनांचल के जगतगुरु स्वामी दीन दयाल महाराज द्वारा महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जायेंगे. महायज्ञ को लेकर गुरूवार को खपड़िया बाबा मंदिर प्रांगण में पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन व यज्ञ ध्वजारोहण किया जायेगा. उन्होंने क्षेत्रवासियों से अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है. इसकी सफलता को लेकर मंगलवार को मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोगों की बैठक हुई. बैठक में महायज्ञ की सफलता पर चर्चा की गई. मौके पर स्वामी दीन दयाल जी महाराज, अशोक कुमार मिश्रा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, गुलाबचंद्र मिश्रा, संजय कुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुरेश उपाध्याय, बाबूलाल नायक, अभिषेक मिश्रा, बृजनंदन दास, रमाकांत दुबे आदि मौजूद थे. चौथी खबर

आजसू नेता रोशनलाल चौधरी ने सेंट्रल सौंदा मंदिर कमेटी से किया संवाद

पतरातू प्रखंड के सेंट्रल सौंदा स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर कमेटी से संवाद करने के लिए मंगलवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी मंदिर पहुंचे. इस दौरान आजसू नेता ने मंदिर कमेटी को श्रद्धालुओं के बैठने के लिए दर्र भेंट की. साथ ही आगे भी मंदिर में हर संभव सहयोग करने की बात कही. संवाद के दौरान रोशनलाल चौधरी ने कहा कि सेंट्रल सौंदा का श्रीश्री हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अटूट आस्था का केंद्र है. यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले हर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि मंदिर में विभिन्न भक्ति कार्यों एवं भक्तजनों की सुविधा के लिए दर्र प्रदान किया हूं. उन्होंने भगवान हनुमान के समक्ष मत्था टेक क्षेत्र की हरियाली-खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की. इसे भी पढ़ें : मुठभेड़">https://lagatar.in/chatra-sp-and-jawans-honored-by-dgp-after-historic-success-in-encounter/">मुठभेड़

में ऐतिहासिक सफलता के बाद DGP ने चतरा एसपी और जवानों को किया सम्मानित
पांचवीं खबर

बाबा चौहरमल की धूमधाम से मनी 710वीं जयंती

भुरकुंडा के पासवान कल्याण युवा समिति के तत्वावधान में भुरकुंडा पंचायत भवन में मंगलवार को शिरोमणी बाबा चैहरमल की 710वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शशि पासवान और संचालन संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने किया. कार्यक्रम की शुरूआत समिति के लोगों ने महाबली बाबा चौहरमल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की. मौके पर संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद, बिजेंद्र कुमार, संजय पासवान व भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर जोर देते हुए सबों को एकजुट रहने की बात कही. अध्यक्ष शशि पासवान ने कहा कि बाबा चौहरमल का जन्म 1313 ईस्वी में हुआ था. वे एक किसान परिवार से थे. उन्होंने अपने समाज के उत्थान के लिए कई सराहनीय कार्य किये, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि बाबा चैहरमल सामंती दमन के विरुद्ध विद्रोह के प्रतीक थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही