Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : जेएसपी पतरातू ने जीता ग्रीन टेक सेफ्टी अवार्ड

Ramgarh: रामगढ़ के जिन्दल स्टील एंड पावर-पतरातू को ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड-2023” से सम्मानित किया गया है. कंपनी को यह सम्मान साल 2022-23 में कार्यस्थल सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है.  जेएसपी पतरातू प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिल्ली में आयोजित 21वें वार्षिक ग्रीन टेक पुरस्कार समारोह में उद्योगपति नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जेएसपी की पतरातू इकाई को यह सम्मान प्रदान किया. बता दें कि यह सम्मान मानक सुरक्षा संस्कृति परिवर्तन (सेफ्टी कल्चर ट्रांसफॉर्मेशन), आग से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन संबंधी उत्कृष्ट कदमों के लिए दिया जाता है. एक कॉरपोरेट नागरिक के रूप में कंपनी ने इन सभी मानकों को पूरा किया.  जिसमें पारदर्शी जवाबदेही, जीवन चक्र नेतृत्व(लाइफ साइकल स्टीवर्डशिप), स्ट्रेटेजिक सस्टेनेबिलिटी और अनुशासित तरीके से व्यवसाय का श्रेष्ठ तरीके से संचालन कर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया है.

सम्मान पाकर क्या बोलो प्रबंध निदेशक

जिन्दल स्टील एंड पावर के प्रबंध निदेशक बिमलेंद्र झा ने इस सम्मान के मिलने पर कहा कि, यह सम्मान एक औद्योगिक लीडर के रूप में जेएसपी-पतरातू की स्थिति की पुष्टि करता है. इसके अलावा यह सम्मान सुरक्षा प्रयासों की दिशा में कंपनी के निरंतर कार्य और अटूट समर्पण का भी परिचायक है. उन्होंने कहा कि कंपनी अपने सभी कारखानों में उच्चतम कार्यस्थल सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए विश्व की अग्रणी सुरक्षा संस्था डीएसएस+ को अपने साथ जोड़ रही है, ताकि शून्य क्षति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके. इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड">https://lagatar.in/bollywood-celebs-expressed-grief-over-odishas-train-accident-including-salman-khan-akshay-kumar-these-people-paid-tribute-to-the-dead/">बॉलीवुड

सेलेब्स ने ओडिशा की रेल दुर्घटना पर जताया शोक, सलमान खान, अक्षय कुमार सहित इन लोगों ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही