Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : धूमधाम से मना करमा पूजा, भुरकुंडा में दसवां श्री श्याम महोत्सव संपन्न

Advertisement
Advertisement
धूमधाम से मना करमा पूजा, मांदर की थाप पर थिरके युवक-युवतियां Ramgarh:  जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को प्रकृति और भाई-बहन की आस्था व प्रेम का महापर्व करमा पूजा धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान करम डाल की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. अमन-चैन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही करमा और धरमा दोनों भाईयों की कथा सुनाई गई. पूजा-अर्चना के बाद उपवास रखी युवतियों ने लोगों के बीच लावा फूल का वितरण किया. वहीं मंगलवार को करम डाल का विसर्जन किया गया. इसके पूर्व सोमवार की रात पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न क्षेत्रो में श्रद्धालु महिला-पुरूष मांदर की थाप पर थिरकते दिखे. पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इधर बरकाकाना, भदानीनगर, मतकमा, देवरिया, कुरसे, बलकुदरा, चैनगडा सहित कई क्षेत्रों में धूमधाम व भक्तिभाव के साथ करमा पूजा मनाया गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bomb-and-three-bullets-recovered-police-arrested-the-accused/">धनबाद:

बम व तीन गोली बरामद, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दूसरी खबर

भुरकुंडा में दसवां श्रीश्याम महोत्सव संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_273_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> भजन गायक-गायिकों की प्रस्तुति पर रातभर झूमे श्रद्धालु Ramgarh:  भुरकुंडा स्थित श्री अग्रसेन भवन में श्री श्याम सखा मंडल के तत्वावधान में श्री श्याम प्रभु का 10वां भव्य महोत्सव सोमवार की रात संपन्न हो गया. महोत्सव में भव्य दरबार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, श्याम चैरासी के जरिए बाबा श्याम की पूजा हुई. श्री श्याम महोत्सव का मुख्य समारोह अखंड ज्योत से हुई. हवन पूजन के साथ श्याम बाबा की पूजा की गई. तत्पश्चात गणेश वंदना और श्याम चैरासी का पाठ हुआ. महोत्सव में जयपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष गर्ग ने राजस्थानी वाद्य यंत्र ढप को बजाते हुए नृत्य की अनूठी प्रस्तुति दी. कोलकाता के भाइयों की मशहूर जोड़ी राज-गुरू की जुगलबंदी में गीत और नृत्य की प्रस्तुति ने समा बांध दिया. वहीं टाटानगर की उभरती भजन गायिका सौमी चौधरी ने भाव भरे गीत गाए. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/governments-aim-is-to-develop-jharkhand-as-a-favorite-tourism-state-cm/">झारखंड

को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करना सरकार का लक्ष्य : सीएम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_272_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर विधायक अंबा प्रसाद रहीं मौजूद

महोत्सव में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने पहुंची. यहां उन्होंने खाटू महाराज के समक्ष मत्था टेक क्षेत्र की हरियाली-खुशहाली की कामना की. इसके पूर्व श्री श्याम सखा मण्डली द्वारा विधायक अंबा प्रसाद को भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया. महोत्सव को सफल बनाने में संयोजक उमेश राजगढ़िया, सह संयोजक सुनील अग्रवाल, भोजन भंडार प्रभारी बिनोद शर्मा, कोष प्रभारी विजय बंसल, रुपेश अग्रवाल, दिलीप मानकासिय , रवि अग्रवाल , प्रसाद वितरण में निर्मल अग्रवाल, टुनटुन शर्मा, सुशील गोयल, अनिल अग्रवाल, दीपक, जयकिशन सोनी, मनोज शर्मा राकेश शर्मा संजय अग्रवाल अजय , संजय, गोविन्द गोयल, यश राजगड़िया, कालू शर्मा, विनीता अग्रवाल, अनीता राजगढ़िया, रेखा अग्रवाल, रिम्मी, सुमन, सीमा, बबिता, अनीता बंसल, अर्चना, रेणु, राधा, संतोष सोनी, निक्की का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही