Search

रामगढ़ : मंगलवार से घर-घर चलेगा किसान क्रेडिट कार्ड अभियान

उपायुक्त ने की कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश 8913 किसान कृषि ऋण माफी योजना से लाभान्वित 32469 लोगों को मिला पीएम किसान योजना का लाभ Ramgarh:  समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक की. सर्वप्रथम परियोजना निदेशक आत्मा प्रवीण कुमार सिंह द्वारा कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई.उन्होंने बताया गया कि जिले में 13122 के विरुद्ध कुल 8913 किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है. वहीं, लंबित आवेदनों का सत्यापन कर लाभ देने की तैयारी की जा रही है. पीएम किसान योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कुल 53957 प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध अब तक 32469 लाभुकों को लाभान्वित किया गया है. वहीं, शेष लाभुकों के ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग में आ रही त्रुटियों का निराकरण कर जल्द ही योजना का लाभ दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :189">https://lagatar.in/many-news-of-kolhan-including-bjp-leader-abhay-singh-who-came-out-of-jail-after-189-days/">189

दिन बाद जेल से बाहर आए भाजपा नेता अभय सिंह समेत कोल्हान की कई खबरें

17 अक्टूबर से घर-घर केसीसी अभियान चलने का निर्देश

वहीं, जिले में अब तक कुल 28563 किसानों को केसीसी से आच्छादित किया गया है एवं इस वित्तीय वर्ष में कुल 2385 किसानों को केसीसी से जोड़ा जा चुका है. उपायुक्त ने 17 अक्टूबर से घर-घर केसीसी अभियान चलने का निर्देश दिया. साथ ही पशुपालकों को भी विशेष स्तर पर केसीसी योजना से लाभन्वित करने को कहा. वहीं, मड़ुवा की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजना निदेशक आत्मा को योजना तैयार कर किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया. साथ ही समय से रबी वर्कशॉप व कृषि मेला का आयोजन करने काे कहा.

चयनित 45 केजों में 25 बनकर तैयार

बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया गया कि जिले में अब तक पांच केज का निर्माण कर लिया गया है. साथ ही डीएमएफटी के तहत चयनित 45 केजों में 25 केज बनकर तैयार हो गए हैं और शेष 20 केज का निर्माण कार्य चल रहा है. उपायुक्त ने और भी स्थान चयनित कर उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से भी लाभान्वित करने को कहा. दूसरी खबर

कृषक पाठशाला से किसानों के आय में होगी वृद्धि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/16rc_m_175_16102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीसी ने विचार-विमर्श कर डीपीआर को अनुमोदित किया Ramgarh:समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समेकित बिरसा विकास योजना सह कृषक पाठशाला से संबंधित बैठक हुई. इस दौरान सोशल एक्शन फॉर रूरल डेवलपमेंट, रामगढ़ के समन्वयक गौरव कुमार पांडा ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि कृषक पाठशाला के निर्माण के बाद प्रथम चरण में आसपास के छह से आठ गांवों के किसानों को आधुनिक कृषि हेतु प्रशिक्षण, एक्सपोजर व डेमो दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक जिले में एक कृषि फार्म में उन्नत कृषि तकनीक, उद्यानिक फसलों की खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, सिंचाई की उन्नत व्यवस्था की जाएगी. साथ ही योजना को कृषक पाठशाला के रूप में विकसित किया जाएगा. कृषक पाठशाला में स्थानीय किसानों की क्षमता का विकास कर उन्हें कृषि क्षेत्र, पशुपालन, मत्स्य पालन, सूकर पालन आदि में दक्ष एवं रोजगारोन्मुखी बनाकर उनकी आय में बढ़ोत्तरी की जाएगी. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कृषक पाठशाला के माध्यम से किसान कृषि क्षेत्र में व्यापक रूप से अलग-अलग फसलों का उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा पाएंगे. डीसी ने तैयार डीपीआर को सभी के साथ विचार-विमर्श करते हुए अनुमोदित किया. इसे भी पढ़ें :बाबूलाल">https://lagatar.in/babulals-sankalp-yatra-will-conclude-with-a-rally-of-six-assembly-constituencies-on-28th-in-ranchi/">बाबूलाल

की संकल्प यात्रा का समापन छह विधानसभा की रैली के साथ 28 को रांची में होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp