Search

 
 
 

रामगढ़ : भुरकुंडा की कोमल सिंह बनीं मिसेज झारखंड

 
Ramgarh: रामगढ़ के भुरकुंडा बुध बाजार दोतल्ला पंचायत स्थित शिव नगर कॉलोनी निवासी कौशल किशोर सिंह की बेटी कोमल सिंह ने झारखंड नेक्स्ट टॉप मॉडल में अपना परचम लहराया है. उन्होंने शेलगाम फैशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के फाइनल में मिसेज झारखंड का खिताब जीता है. कोमल ने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने में उनकी सास व पति का अहम योगदान रहा है. इस खुशी के मोके पर विभिन्न स्थानों से उनके घर  पहुंचकर लोगों ने उन्हें बधाई दी. भारतीय जनता युवा मोर्चा की रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष अंजु ठाकुर ने कोमल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं, पंचायत प्रतिनिधि उप मुखिया प्रशांत कुमार, वार्ड सदस्य नीतू सिन्हा, रेणुका देवी, वीना देवी, अनीता देवी, दयामुनी मुर्मू ने मिसेज झारखंड बनने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके उज्जवल व स्वर्णिम भविष्य की कामना की. मौके पर कोमल के पति गौतम सिंह, आरती कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.  इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-accused-arrested-with-51-stolen-mobiles/">साहिबगंज

: चोरी की 51 मोबाइल के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही