Search

 
 
 

रामगढ़ : कुंदरूकला सरैया गांव बन रहा दुर्लभ पक्षियों का आशियाना

 
Ramgarh: रामगढ़ जिले के कुंदरु कला पंचायत एक अलग ही पहचान बना रही है. इस पहचान को बनाने में सरैया गांव का अहम योगदान है. सरैया गांव में कुल 106 घर हैं और यहां की कुल आबादी 506 है. यहां लोगों ने अपने घरों में दो से तीन कृत्रिम घोंसला लगा रखा है. लोगों ने बताया कि बर्डमैन पन्नालाल की पहल से हम लोग पंक्षियों के संरक्षण में आगे बढ़े हैं. अपने घरों में दो-तीन या चार कृत्रिम घोंसला लगा रखा है. अब इस पहल को पूरे पंचायत में धरातल पर उतरने का प्रयास किया जाएगा. सरैया गांव दामोदर नदी के समीप स्थित है. इस कारण बड़ी दूरी तय करने वाली पक्षियों के लिए या एक ठहराव स्थल के रूप में देखा जा रहा है. गांव में अब एशिया इंडियन ग्रे, हॉर्नबिल पक्षी, ओपन बिल स्टार्क ज्यादा संख्या में देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rs-2-30-lakh-seized-from-passenger-of-maharaja-bus-in-chandankiyari/">बोकारो

: चंदनकियारी में महाराजा बस के यात्री से 2.30 लाख रुपये जब्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/06rc_m_147_06042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बर्डमैन पन्नालाल ने पक्षियों के संरक्षण पर दिया जोर

सरैया गांव पक्षियों से समृद्ध तंत्र के रूप में उभर रहा है. यहां के लोग पक्षियों का संरक्षण कर रहे हैं. झारखंड के बर्डमैन के नाम से प्रख्यात पन्नालाल ने कुछ सप्ताह पहले पूरे गांव में पक्षियों को संरक्षण देने के लिए कृत्रिम घोसला लगाए जाने की शुरुआत की. अब वह काम पूर्ण कर लिया गया है. उनकी अनोखी पहल से कुछ ही सप्ताह में यहां के लोगों ने सरिया के वेटलैंड में अत्यंत दुर्लभ पक्षी वुल्ली नेक्ड स्टार्क को देखा गया था. पक्षियों के प्रति पन्नालाल का लगाव इतना ज्यादा है कि इस दिशा में उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस तरह के कार्य के लिए कदम जैसे ही आगे बढ़ाया तो गांव के लोग भी उनका भरपूर समर्थन दे रहे हैं. गांव अब पक्षियों के संरक्षण में जिले के अलग-अलग पंचायतों में संदेश दे रहा हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-there-is-any-negligence-in-lok-sabha-elections-officers-will-take-action-k-ravi-kumar/">धनबाद

: लोकसभा चुनाव में कोताही हुई तो नपेंगे अफसर- के रवि कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही