Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: अग्निशमन विभाग में संसाधनों और कर्मियों का अभाव

Advertisement
Advertisement
Durvej Alam Ramgarh: रामगढ़ अग्निशमन विभाग इन दिनों संसाधनों और कर्मियों की कमी से जूझ रहा है. अग्निशमन विभाग के सब इंस्पेक्टर बुध नाथ उरांव बताते हैं कि रामगढ़ अग्निशमन विभाग के पास तीन गाड़ियां हैं. जिसमें 2 गाड़ियां ही सही हैं. ब्रेक डाउन होने से विभाग में एक गाड़ी खड़ी रहती है. विभाग में 10 कर्मी मौजूदा समय में कार्यरत हैं. जबकि विभाग को 20 कर्मियों की आवश्यकता है. लेकिन बाकी कर्मियों की विभागीय बहाली नहीं होने के कारण उनकी उपलब्धता नहीं हो पा रही है. विभाग के कैंपस में ही पानी की पर्याप्त व्यवस्था है. डीप बोरिंग के माध्यम से अग्निशमन वाहन में पानी की भराई होती है. इसे भी पढ़ें-   10">https://lagatar.in/two-arrested-including-militant-bhikhan-ganjhu-rewarded-with-10-lakhs/">10

लाख का इनामी उग्रवादी भीखन गंझू समेत दो गिरफ्तार, 26 मामलों में फरार व NIA का है मोस्ट वांटेड   

छोटी दमकल गाड़ी की जरूरत है

बुधनाथ बताते हैं की एक छोटी दमकल गाड़ी की जरूरत है. जिसे लेकर पत्र लिखा गया है. लेकिन अभी तक मुहैया नहीं कराया गया है. कभी-कभी ग्रामीण इलाकों की संकीर्ण गलियों में जाने के लिए छोटी दमकल गाड़ी की जरूरत पड़ती है. लेकिन यहां छोटी दमकल गाड़ी उपलब्ध नहीं है. बता दें कि रामगढ़ जिला कोयलांचल से घिरा हुआ है. यहां NH 33 और NH 23 की सड़कें भी गुजरती हैं. दुर्घटनाएं घटती रहती हैं. आगलगी की भी घटना होती रहती है. साथ ही साथ औद्योगिक जिला, बाजार, घनी आबादी और जंगलों में भी आगलगी की घटना होती है. इसके लिए पर्याप्त संख्या में अग्निशमन वाहनों की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें- योगी">https://lagatar.in/yogi-will-take-oath-on-march-25-many-celebrities-including-modi-will-be-present-the-ceremony-will-be-special-in-many-ways/">योगी

25 मार्च को लेंगे शपथ, मोदी समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद, कई मायनों में खास होगा समारोह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही