Search

 
 
 

रामगढ : शहरी तालाबों पर भू- माफियाओं की नजर, आजसू ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

 
Ramgarh : आजसू पार्टी रामगढ़ प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के निर्देश पर उपायुक्त रामगढ़ से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा है.  मांग पत्र में रामगढ़ शहरी क्षेत्र वार्ड नंबर 5 धंधार पोखर तालाब, वार्ड नंबर 8 झंडा चौक तालाब, वार्ड नंबर 2 थाना चौक तालाब के अस्तित्व को भू माफियाओं से बचाने के संबंध में कहा गया है. आवेदन के माध्यम से आजसू पार्टी ने उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि रामगढ़ शहरी क्षेत्र के तीन मुख्य तालाब धंधार पोखर तालाब वार्ड नंबर- 5 शिबू कॉलोनी, झंडा चौक तालाब वार्ड नंबर 8 एवं थाना चौक तालाब वार्ड नंबर 2  में तीनों तालाब को भूमि माफियाओं के द्वारा सुनियोजित तरीके से धीरे-धीरे तालाब भरने का कार्य किया जा रहा है ताकि तालाब का अस्तित्व मिटा कर भूमि को बेचा जा सके. इसे भी पढ़ें- मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-child-scorched-due-to-hot-weather-admitted-to-community-health-center/">मनोहरपुर

: गर्म माड़ से बच्चा झुलसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

तीनों तालाबों के सौन्दर्यीकरण की मांग

आजसू कार्यकर्ताओ ने उपायुक्त को दिए आवेदन में कहा है कि वार्ड नंबर 5 धंधार पोखर तालाब में पूर्वजों द्वारा यहां काली पूजा, मरखी कार्यक्रम एवं छठ पूजा किया जाता रहा है. इन तालाबों से रामगढ़ शहर का पहले जलस्तर बहुत ही अच्छा रहा करता था लेकिन आज भू-माफियाओं के द्वारा धीरे-धीरे सुनियोजित तरीके से मिट्टी एवं कूड़ा ( मलवा ) डाल कर भरने का कार्य किया जा रहा है जिससे रामगढ़ शहरी क्षेत्र के जलस्तर काफी नीचे चला गया है. प्रतिनिधिमंडल ने तीनों तालाब के सुंदरीकरण कार्य कराते हुए जल संरक्षण की मांग की है, जिससे पानी का जलस्तर बना रहे . तीनों तालाबों के सौन्दर्यीकरण नहीं होने पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की बात कही है. मांग पत्र सौंपने वाले में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर सचिव नीरज मंडल, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओबीसी दीपक साहू, नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- यशवंत">https://lagatar.in/yashwant-sinha-will-be-the-presidential-candidate-from-the-opposition/">यशवंत

सिन्हा होंगे विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही