Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा अर्चना समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने गुरुवार को मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की. नेता प्रतिपक्ष के रजरप्पा पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया. वरिष्ठ पुजारी सेतु पंडा और पोपेश पंडा के द्वारा नेता प्रतिपक्ष को पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई गयी. वही अमर बाउरी ने नारियल फोड़कर औररक्षा सूत्र बांधकर मां छिन्नमस्तिका से पूरे प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. वही पार्टी के ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया ओर कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद से उन पर भरोसा जताया है उस पर खड़ा उतरेंगे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-liquor-scam-businessman-yogendra-tiwari-arrested-by-ed/">झारखंड

शराब घोटाला: कारोबारी योगेंद्र तिवारी को ED ने किया गिरफ्तार

युवाओं के सपने के साथ खिलवाड़ : अमर बाउरी

अमर बाउरी ने कहा कि विगत चार वर्षों से झारखंड की जनता का शोषण हो रहा है. स्थानीय युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, आज यहां की जनता डर के साए में जीने को विवश है. राज्य में प्रतिदिन हत्या, लूट, महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं हो रही है. लेकिन झारखंडियों के सबसे बड़े हितैषी बनने का दावा करने वाली हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ ओर सिर्फ झारखंड के खनिज संपदा को लूट कर अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त है. ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर करोड़ों की उगाही की जा रही है. लोगों की सुनने वाला यहां कोई नही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/bbb-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर बीजेपी युवा नेता राजीव जायसवाल, जिला महामंत्री छोटन सिंह, जिला मंत्री रमेश वर्मा, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, राकेश पंडा, बबली सिंह, राहुल पासवान, विनीत यादव, सचिन करमाली,पवन पटेल, छोटू केवट सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी खबर

पीवीयूएनएल ने एशियाई शेरों को गोद लेने का किया नवीनीकरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/19rc_m_200_19102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Ramgarh: वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अपने अभिनव पर्यावरण कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा की है. पीवीयूएनएल पतरातू ने 30 सितंबर 2024 तक शानदार एशियाई शेर के जोड़े जया और वीरू को फिर गोद लिया है. समझौते को नवीनीकरण किया है. यह निर्णय वन्य जीवन और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति पीवीयूएनएल के अटूट समर्पण को प्रदर्शित करता है. बताया गया कि कंपनी लुप्तप्राय प्रजाति के दो उल्लेखनीय प्रतिनिधियों जया और वीरू के भोजन और देखभाल का खर्च वहन करना जारी रखेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/19rc_m_201_19102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

जय और वीरू के परिसर के पास साइनबोर्ड लगाया गया

वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पीवीयूएनएल ने जय और वीरू के परिसर के आसपास प्रमुख साइनबोर्ड भी लगाया गया है. इस साइन बोर्ड में पीवीयूएनएल कर्मचारियों, उनके जीवनसाथी, बच्चों और पतरातू के स्थानीय युवाओं द्वारा योगदान किए गए प्रेरक नारे हैं. यह संदेश प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने के महत्व पर जोर देता है. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देता है. कंपनी के एचओएचआर नीरज कुमार रॉय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की प्रगति को ऊपर उठाना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही