Search

 
 
 

रामगढ़ः कुष्ठ रोग खोज अभियान, सहिया दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली

सहिया दीदियों ने जागरूकता रैली भी निकाली. सिविल सर्जन ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया. उन्होंने कुष्ठ रोग के उपचार व रोकथाम के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी.
 

Ramgarh : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रामगढ़ में शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता सह कुष्ठ रोग खोज अभियान शुरू हुआ. यह अभियान 30 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें लोगों को जागरूक किया गया.  


सहिया दीदियों ने जागरूकता रैली भी निकाली. सिविल सर्जन ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया. उन्होंने कुष्ठ रोग के उपचार व रोकथाम के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी. सहिया दीदियों से कहा कि जीरो स्टिग्मा का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए किए जाने वाले कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं. अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें. रोग की पहचान व त्वरित उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाने के लिए लोगों को जागरूक करें. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही