Search

 
 
 

रामगढ़ : बरकाकाना डीएवी में लाइब्रेरियन कार्यशाला

 
Ramgarh :  डीएवी बरकाकाना में जोन-डी के 12 स्कूलों के लाइब्रेरियन की कार्यशाला आयोजित की गई. दो दिवसीय कार्यशाला में विशेष प्रकार के ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर कोहा पर चर्चा की जा रही है. रिसोर्स पर्सन विनोद कुमार मिश्रा, अस्सिटेंट लाइब्रेरियन एनआईटी राउरकेला ने कार्यशाला में विशेष सत्र को संबोधित किया. मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी जोन- डी की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उर्मिला सिंह मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें :ज्ञानवापी">https://lagatar.in/asi-survey-of-gyanvapi-mosque-complex-will-be-done-varanasi-courts-decision-next-hearing-on-august-4/">ज्ञानवापी

मस्जिद परिसर का एएसआई सर्वे होगा, वाराणसी कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 4 अगस्त को

नयी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए रहें तैयार : उर्मिला सिंह

उर्मिला सिंह ने कार्यशाला की उपयोगिता के बारे बतलाते हुए कहा कि पुस्तकालय आज शिक्षा की रीड की हड्डी है. पुस्तकों का सही रखरखाव एवं समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार पुस्तकों का उचित चयन एक चुनौती भरा कार्य है. हमारे लाइब्रेरियन जब नई तकनीक से अवगत रहेंगे, तभी भविष्य में आने वाली चुनौतियों का मुकाबला कर सकेंगे. इस मौके पर डीएवी बचरा के प्राचार्य आरआर झा भी उपस्थित रहे. कार्यशाला में डीएवी कोडरमा, हजारीबाग, बरही, भरेचनगर, रजरप्पा, उरीमारी, पतरातू, गिद्दी, गांधीनगर के लाइब्रेरियन ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :रांची-">https://lagatar.in/vande-bharat-express-will-run-between-ranchi-howrah-soon-railway-minister/">रांची-

हावड़ा के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस : रेल मंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही