Search

 
 
 

रामगढ़ः किराना दुकान में बेच रहा था शराब, पुलिस ने युवक को भेजा जेल

 
Ramgarh: भदानीनगर ओपी पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान में जुटी है. इसी कड़ी में अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर ओपी प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल के नेतृत्व सशस्त्र बल ने बुधवार को भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चैनगड्डा नीचे टोला में रोमी किराने दुकान में छापामरी की. जिसमें अवैध रूप से बिक रही अंग्रेजी शराब के 375 एमएल की 16 बोतलें और 180 एमएल की 6 बोतल पुलिस ने जब्त किया. साथ ही पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/filaria-eradication-campaign-will-start-in-dhanbad-from-february-10-medicine-will-be-given-door-to-door/">धनबाद

में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर दी जाएगी दवा
जानकारी के अनुसार, चैनगड्डा नीचे टोला में देवानंद टोप्पो पिता स्व. बलराम टोप्पो अपनी रोमी किराना दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री किया करता था. सूचना के बाद भदानीनगर पुलिस ने दुकान में छापेमारी की. जहां से अंग्रेजी शराब की कुल 22 बोतल बरामद की. जिसे जब्त कर थाने ले आई. वहीं पुलिस ने दुकानदार देवानंद टोप्पो को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें- सुरक्षाकर्मी-">https://lagatar.in/the-wheel-of-rims-stopped-due-to-boycott-of-work-of-security-personnel-trolley-man-patients-kept-wandering-for-information/">सुरक्षाकर्मी-

ट्रॉली मैन के कार्य बहिष्कार से थम गया रिम्स का पहिया, जानकारी के लिए भटकते रहे मरीज
[wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही