Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः एसवीएम रजरप्पा में ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सीधा प्रसारण, बच्चों ने एकाग्रता से सुना

सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. विद्यालय के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एकाग्रता से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. विद्यालय के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एकाग्रता से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना. इस दौरान प्राचार्य उमेश प्रसाद बच्चों के अभिभावक सभी आचार्य मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने, तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच व अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला.


प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ. प्राचार्य उमेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा पे चर्चा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं और उन्हें लक्ष्य के प्रति सजग व आत्मनिर्भर बनाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री के सुझावों को अपने अध्ययन व जीवन में अपनाने का आह्वान किया.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही