Search

 
 
 

रामगढ़ : सड़क के जलजमाव में धान रोपनी कर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

 
Ramgarh: रामगढ़ में कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़के जलमग्न हो गई है. वहीं प्राचीन चैती दुर्गा मंदिर सौदागर मोहल्ला न्यू कॉलोनी की मुख्य सड़क जर्जर है. जिसकी वजह से वहां नाली का पानी जमा हो गया. नाली के विरोध में स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क के जल जमाव में धान रोपनी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि सड़क में पानी भरने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा समाजसेवी राजेश ठाकुर ने किया. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व हम लोगों ने नाली और सड़क बनाने को लेकर लगभग 11 किलोमीटर सांकेतिक पदयात्रा किया था और रामगढ़ की डीसी को एक लिखित ज्ञापन सौंपा था. लेकिन उसके बाद भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है. उन्होंने बताया कि शहर के आठों वार्ड की नाली और सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. अगर जल्द से जल्द इन सड़कों और नालियों को नहीं बनाया जायेगा तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जायेगा. धान रोपनी में कृष्णा पांडे, रवि कुमार, शंकर ठाकुर, कपिल ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, पवन महतो, बंटी कुशवाहा, दिनेश कुमार, आकाश कुमार, संतोष कुमार ,अशोक रजक सगित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-trains-passing-through-tatanagar-canceled-due-to-power-block/">जमशेदपुर

: पावर ब्लॉक को लेकर टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही