Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : धूमधाम से मनी भगवान महावीर की जयंती

श्री दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, आकर्षण का केंद्र बनीं झाकियां Ramgarh:  श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज ने धूमधाम से भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया. इस अवसर पर सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा किया गया. भगवान महावीर की मूलनायक प्रतिमा, प्राचीन प्रतिमा, पांडुशीला पर विराजवान अष्ट धातु की प्रतिमा पर स्वर्ण कलश से जलाभिषेक इंद्रमणि देवी चूड़ीवाल, ललीत चूड़िवाल, विद्याप्रकाश पदमचंद छाबड़ा, राजेंद्र राजेश चूड़ीवाल ने किया. वहीं भगवान आदिनाथ स्वामी पर जलाभिषेक करने का सौभाग्य हीरामणि देवी चूड़ीवाल, सुशील चूड़ीवाल परिवार को मिला. भगवान पारसनाथ स्वामी पर जालभिषेक करने का सौभाग्य मांगीलाल अशोक चूड़ीवाल को मिला. शांतिधारा करने का सौभाग्य इंद्रमणि देवी चूड़ीवाल, ललित चूड़ीवाल, राजेंद्र कुमार राजेश कुमार चूड़ीवाल को मिला. इससे पहले रविवार सुबह श्री दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो थाना चौक, गोला रोड, चट्टी बाजार, लोहा टोला, शिवाजी रोड, सुभाष चौक होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहुंची. शोभायात्रा में आकर्षक का केंद्र झांकियां थी, जिसमें मानो श्रीजी साक्षात विराजमान थे. शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया. भगवान महावीर का दिव्य संदेश दिया गया. अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है. अत: हमें ````जियो और जीने दो```` के संदेश पर कायम रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-huge-fire-broke-out-in-tapa-mountain-damage-to-forest-and-wildlife/">लातेहार

: तपा पहाड़ में लगी भीषण आग, जंगल व वन्य जीवों को नुकसान

महावीर स्वामी का पंचशील सिद्धांत

महावीर स्वामी का पंचशील सिद्धांत है, जिसमे अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह शामिल है. भगवान महावीर का आत्म धर्म जगत की प्रत्येक आत्मा के लिए समान था. उनका कहना था कि हम दूसरों के प्रति भी वही व्यवहार व विचार रखें जो हमें स्वयं को पसंद हों. यही उनका ```` जीयो और जीने दो ```` का सिद्धांत है. उन्होंने न केवल इस जगत को मुक्ति का संदेश दिया, अपितु मुक्ति की सरल और सच्ची राह भी बताई.

राहगीरों के लिए थी शीतल जल की व्यवस्था

इस दौरान समाज द्वारा राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर समाज के अध्यक्ष मानिक चंद जैन पाटनी, सचिव सचिव नागर मल जी गंगवाल, कोषध्यक्ष जंबू जैन, नरेंद्र छाबरा, जीवन मल जैन, राजू सेठी, ललित चुरीवाल, देवेंद्र गंगवाल, नीरज सेठी, राजु पाटनी, राजेंद्र चूड़ीवाल, अरुणा जैन, मीना पाटनी, खुशबू चूड़ीवाल, ऊषा अजमेरा पुष्पा अजमेरा, उषा पाटनी अनीता चूड़ीवाल, डोली पाटनी, ममता गंगवाल, सुनीता पाटनी, कुसुम पाटनी, गिनिया सेठी, सरिता छाबरा, नीता सेठी, सुधा जैन, शीतल सेठी, सुनीता चूड़ीवाल, चंदा रपरिया, उषा अजमेरा, स्वेता अजमेरा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-उलगुलान">https://lagatar.in/thousands-of-congress-and-jmm-leaders-and-workers-from-dhanbad-participated-in-the-ulgulan-rally/">उलगुलान

रैली में शामिल हुए धनबाद के हजारों कांग्रेस व झामुमो नेता-कार्यकर्ता
[wpse_comments_template]­­

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही