Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : भगवान महावीर का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया समेत 2 खबरें

Ramgarh : रामगढ़ स्थित दिगंबर जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज ने धूमधाम से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा, डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा मौजूद रहे. सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा किया गया. वहीं जलाभिषेक जीवन मल जम्मू कुमार पाटनी, विद्या प्रकाश पदम चंद छाबड़ा, हरिचंद अजमेरा, योगेश सेठी को मिला. शांतिधारा करने में इंद्रमणि देवी चूरीवाल, ललित चूरीवाल, ललित चूरीवाल, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार चूड़ीवाल को मिला. भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य विनय कुमार जैन एवं मिथिलेश देवी जैन को मिला. भगवान महावीर के विधान में कलश स्थापना करने का सौभाग्य ममता गंगवाल, मीना पाटनी, सरोज पांडे, उषा सेठी एवं अरुणा जैन को मिला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jjjj-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mla-sunita-chaudhary-had-a-courtesy-meeting-with-the-deputy-commissioner-including-2-news/">रामगढ़

: विधायक सुनीता चौधरी ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात समेत 2 खबरें

निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सोमवार सुबह 8 बजे दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, जो थाना चौक, गोला रोड, चट्टी बाजार, लोहार टोला, शिवाजी रोड, सुभाष चौक होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा. शोभा यात्रा का आकर्षक केंद्र झांकी थी, जिसमें मानो श्रीजी साक्षात विराजमान थे. शोभा यात्रा का विभिन्न समाजिक एवं धार्मिक संगठन के द्वारा स्वागत किया गया. महावीर विधान को कराने में सुभाष पाटनी एवं राजेश पंडित पंकज पंडित का अहम योगदान रहा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jjj-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दूसरी खबर

इफ्तार पार्टी का आयोजन, दर्जनों लोग हुए शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/eeee.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   रामगढ़ : सद्भावना मंच के तत्वावधान में इस्लामिया उच्च विद्यालय रिभर साइड भुरकुंडा के प्रांगण में इफ्तार का आयोजन किया गया. इसमें सांसद प्रतिनिधि जगतार सिंह, राजेश वर्मा, जानकी ठाकुर, भाजपा नेता संतन सिंह, शेखर राज ने अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि इस ऐसे आयोजन भाईचारगी, प्रेम व एकता का संदेश देता है. इसमें विभिन्नताओं में भी एकता झलकती है. सद्भावना मंच का यह कार्य काफी सराहनीय है. वहीं अंजुमन इस्लामिया रिभर साइड के सचिव नसीम अख्तर ने धन्यवाद देते हुए रोजा के बारे में कहा कि यह पवित्र महीना है, जिसमें कुरान अवतरित हुआ. यह शान्ति, प्रेम, एकता, भाईचारगी और आपसी सोहार्द्र का सन्देश देता है. मौके पर उपस्थित लोगों ने इफ्तार पार्टी में एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इफ्तार में सचिव नसीम अख्तर, राहुल कुमार, अभय यादव, विनय राज, डॉ. क्यू अली, एसजे अख्तर, आई आलम, शमीम, साकीब, रफीक, सुफियां, हारूण, एच कासमी, शफीउीन, खुर्शीद अनवर, रमीज, मो. इजहार, नौशाद सहित दर्जनों लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-ultimatum-to-those-who-do-not-complete-pms-residence-by-taking-money/">हुसैनाबाद

: पैसा लेकर पीएम आवास पूर्ण नहीं करने वालों को अल्टीमेटम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही