Search

 
 
 

रामगढ़ः मां छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

मंदिर न्यास समिति के सदस्य असीम पंडा ने कहा कि गरीबों व निसहाय लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए. समिति द्वारा कंबल का वितरण आगे भी जारी रहेगा.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर के पंचवटी परिसर में मंगलवार को मंदिर न्यास समिति की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए. मंदिर न्यास समिति के सदस्य असीम पंडा ने कहा कि गरीबों व निसहाय लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए. समिति द्वारा कंबल का वितरण आगे भी जारी रहेगा.


समिति के सचिव सुभाशीष पंडा ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए  यह कदम उठाया गया है. ताकि गरीब कंबल का उपयोग कर ठंड से बच सके. कंबल की व्यवस्था मंदिर न्यास समिति के सभी सदस्य कर रहे हैं. इस दौरान लगभग 70 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर नवीन पंडा लोकेश पंडा, सेतु पंडा, सेठी पंडा, गुड्डू पंडा, सुबोध पंडा, बिक्रम पंडा, रंजन कुमार उर्फ छोटू पंडा, मथन पंडा, पप्पू पंडा, अजय पंडा, रोहित पंडा, संतोष पंडा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही