Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : नया नगर बरकाकाना में भव्य रुप से होगी मां दुर्गा की पूजा

Advertisement
Advertisement
लाखों की लागत से बनाया जा रहा पूजा पंडाल, रावण का 65 फीट का बनेगा पुतला 100 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात Durvez Alam Ramgarh: नयानगर बरकाकाना में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में है. पूजा कमेटी मां दुर्गा की पूजा और श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देने के लिए तत्परता से जुटी हुई है. सीसीएल द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा को हर वर्ष भव्य तरीके से मनाया जाता है. इस बार वर्धमान मायापुर का इस्कॉन मंदिर का प्रारूप पूजा पंडाल के रूप में बन रहा है. जबकि रावण के पुतले की ऊंचाई 65 फीट होगी. इसकी लागत 55 हजार रूपये होगा. वहीं मूर्ति 1 लाख 91 हजार रूपये खर्च कर बनाई जा रही है. पूजा स्थल और मेले की निगरानी के लिए लगभग 1 लाख 55 हजार रुपए में 40 सीसीटीवी कैमरा और 2 ड्रोन कैमरा मेला क्षेत्र में लगाये जा रहे है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-division-made-a-record-earned-rs-14000-crore-in-200-days/">धनबाद

रेल मंडल ने बनाया रिकॉर्ड, 200 दिनों में कमाए 14000 करोड़

झूला-सर्कस मेले में आकर्षण का केंद्र होगा

2 लाख 95 हजार रुपए की लागत से मेले की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए दुधिया लाइट से विद्युत सज्जा की जा रही है. साउंड सिस्टम के लिए 1 लाख 91 हजार रुपया खर्च किये जायेंगे. रावण दहन के दौरान 62 हजार की आतिशबाजी की जाएगी. मेला में दो ब्रेक डांस झूला, दो बड़ा झूला, मौत का कुआं, सर्कस सहित विभिन्न तरह की झूला लगाए जा रहे हैं जो इस मेले में आकर्षण का केंद्र होगा. इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले की व्यवस्था भी की जा रही है. पूजा समिति द्वारा बताया गया कि बच्चों के झूला का शुल्क 20 रुपया निर्धारित की गई है. जबकि बड़े लोगों की झूला का शुल्क 40 व 50 निर्धारित है. इसे भी पढ़ें-पूर्वी">https://lagatar.in/eastern-region-junior-national-athletics-championship-jharkhand-won-12-medals-including-4-gold-on-the-first-day/">पूर्वी

क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप : पहले दिन झारखंड ने 4 स्वर्ण समेत 12 पदक जीते
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_169_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम : बरकाकाना ओपी प्रभारी

इसके साथ ही मेला के दौरान विभिन्न तरह के व्यंजनों की भी दुकानें लगाए जाने की व्यवस्था की गई है. षष्ठी के दिन माता रानी के कपाट को खोला जाएगा. उद्घाटन के अवसर पर रामगढ़ जिला उपयुक्त चंदन कुमार और रांची मुख्यालय सीसीएल के हर्षनाथ मिश्रा मुख्य अतिथि होंगे. वहीं बरकाकाना ओपी प्रभारी अमर शुक्ला ने बताया कि बरकाकाना क्षेत्र में पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. इसके लिए विभिन्न पूजा पंडालों में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. पूजा के मद्देनजर 60 पुलिस जवान, 20 महिला पुलिसकर्मी, 6 एसआई व एएसआई,02 गस्ती पैंथर मोबाइल की मांग की गई है.. इसके अलावे सीसीएल के सुरक्षाकर्मी व बरकाकाना पुलिस पूरी मुस्तैदी से मेले में पैनी नजर बनाए रखेंगे .श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो किसके लिए पुलिस बल हर जगह तैनात रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही