Search

 
 
 

रामगढ़ : मतदान के प्रति किया गया जागरूक

 
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चला अभियान, प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का किया गया आयोजन Ramgarh: आगामी लोकसभा चुनाव में रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन करने का निर्देश दिया है. अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा है. इसी के मद्देनजर जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सहिया, सेविका (बीएलओ) के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में "वोट करेगा रामगढ़, 20 मई" "चुनाव का पर्व देश का गर्व" आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही मतदाता शपथ भी दिलाई गई. इस दौरान बीएलओ की ओर से घर घर जाकर वैसे मतदाता, जिनका अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, को चिन्हित कर फार्म 6 भर कर नया मतदाता पहचान पत्र बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-jmm-workers-will-not-celebrate-eid-due-to-hemant-going-to-jail/">पलामू

: हेमंत के जेल जाने के कारण ईद नहीं मनाएंगे झामुमो कार्यकर्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही