Search

 
 
 

रामगढ़ : महाकाल मंडली ने की महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने पर बैठक

 
Ramgarh : महाकाल मंडली रामगढ़ की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव मनाने को लेकर एलआईसी भवन के पास बैठक हुई. जिसमें सभी मंडली के सेवादारों की उपस्थिति हुई . बैठक में श्री महाकाल मंडली के मुख्य सेवादार अमित कुमार उर्फ पप्पू भाई शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड को लेकर अगर सरकार का कोई दिशा निर्देश आता है, तो उसी दायरे में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस बार महाशिवरात्रि महोत्सव में रात्रि जागरण के साथ स्थायी झांकी शिव पार्वती कथा पर आधारित होगा. प्लाटून बिल्डिंग पर यह झांकी चलेगी. 18 फरवरी को सुबह 9 बजे बाबा दरबार में पूजा होगी. फिर 10 बजे से भंडारा, दोपहर 2 बजे भोग, शाम 5 बजे विशेष आरती के साथ दूध भांग का भोग बाबा को लगाया जाएगा. जिसे प्रसाद स्वरूप सभी भक्तों के लिए होगा. इसके बाद 6 बजे शाम से झांकी व जागरण होगा. जिसकी तैयारी में सभी मंडली के सेवादार लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-first-uproar-in-the-nursing-home-then-the-relatives-blocked-the-road-for-refusing-the-death-certificate/">आदित्यपुर

: पहले नर्सिंग होम में हंगामा, फिर डेथ सर्टिफिकेट से इंकार करने पर परिजनों ने किया सड़क जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही