Search

 
 
 

रामगढ़ः 89 लाख की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने पंजाबी मुहल्ला से एक युवक को पकड़ा

गिरफ्तार युवक आशीष सिंह पंजाबी मुहल्ला निवासी नवीन सिंह का पुत्र है. महाराष्ट्र से आई पुलिस टीम में शामिल ठाणे सिटी थाने के एसआई महेश चौहान ने बताया कि उनके क्षेत्र में 89 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज है.
 

Ramgarh : रामगढ कैंट में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. महाराष्ट्र से आई पुलिस की टीम ने रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से बुधवार को शहर के वार्ड नंबर आठ स्थित पंजाबी मुहल्ला से एक युवक को गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तार युवक आशीष सिंह पंजाबी मुहल्ला निवासी नवीन सिंह का पुत्र है. महाराष्ट्र से आई पुलिस टीम में शामिल ठाणे सिटी थाने के एसआई महेश चौहान ने बताया कि उनके क्षेत्र में 89 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज है. जांच में यह सामने आया कि ठगी की राशि में से कुछ रकम इस युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी.

 

पुलिस के अनुसार, युवक के खाते में आई रकम में से करीब 15 लाख रुपये बैंक के माध्यम से होल्ड करा दिए गए हैं, जबकि शेष राशि को इधर-उधर ट्रांसफर कर दिया गया था. इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. 


पंजाबी मुहल्ला से युवक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस रामगढ़ थाने में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही थी. उल्लेखनीय है कि रामगढ़ शहर समेत पूरे जिले में साइबर ठगी व सट्टा कारोबार से जुड़े गिरोहों की सक्रियता पहले भी सामने आ चुकी है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही