Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः महिला थाना पुलिस ने फरार आरोपी के घर पर चिपकाया इश्तेहार

चतरा महिला थाना के एएसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची थी. पुलिस ने पूरे मोहल्ले को सूचित करने के लिए पहले ढोल बजवाया, फिर आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के दुर्गी गांव निवासी दहेज प्रताड़ना मामले के फरार आरोपी मो. फैजान उर्फ बबलू के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. फैजान लंबे समय से फरार है. उसके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वह गांव के जकाउल्लाह का पुत्र है. चतरा महिला थाना व बरकाकाना ओपी पुलिस ढोल-नगाड़ा के साथ बुधवार को दुर्गी पहुंची और आरोपी के घर के मेन दरवाजे के पास कोर्ट का इश्तेहार चिपकाया. 


चतरा महिला थाना के एएसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची थी. पुलिस ने पूरे मोहल्ले को सूचित करने के लिए पहले ढोल बजवाया, फिर आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया. मामला चतरा महिला थाना कांड संख्या 8/25 से जुडा है. इश्तेहार में आरोपी मो. फैजान को 10 मार्च तक अदालत या थाने में हाजिर होने की चेतावनी दी गई है. हाजिर नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही