Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : कोषागार की पंजियों को सही तरीके से संधारित करें : डीसी

Advertisement
Advertisement
  • डीसी ने किया रामगढ़ कोषागार का निरीक्षण, दिए निर्देश
  • कोषागार एवं रिकॉर्ड रूम में संधारित पंजियों की भी जांच
Ramgarh : डीसी चंदन कुमार ने शनिवार को जिला समाहरणालय के ब्लॉक ए स्थित कोषागार का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोषागार पदाधिकारी मंजू शोभा एक्का से कोषागार में स्वीकृत एवं उसके विरुद्ध कार्यरत बल की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान कोषागार में संधारित की जाने वाली आगत निर्गत पत्रों की पंजी, डिपॉजिट रजिस्टर, स्पेसिमेन हस्ताक्षर पंजी, अलॉटमेंट पंजी, गार्ड फाइल आदि की जांच करते हुए सही तरीके से पंजियों को संधारित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए. डीसी ने कोषागार में पूर्व में किये गए महालेखाकार एवं वित्त विभाग के ऑडिट रिपोर्ट के आलोक में अनुपालन प्रतिवेदन की जांच करते हुए कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने कोषागार पदाधिकारी को कार्यों के निर्वहन के दौरान कोषागार संहिता 2016 के अपेंडिक्स 5 में अंकित सभी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करते को कहा. वहीं, कोषागार के रिकॉर्ड रूम का जायजा लेते हुए वहां संधारित पंजियों की जांच की. साथ ही वर्षवार व्यवस्थित तरीके से पंजियों को संधारित करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीसी ने कुबेर सॉफ्टवेयर के माध्यम से कोषागार कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जांच की. मौके पर नजारत उप समाहर्ता रवींद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-ration-card-made-by-old-couple-living-in-passenger-shed/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : यात्री शेड में रह रहे वृद्ध दंपती का बना राशन कार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही