Search

 
 
 

रामगढ़ः डाक विभाग की योजनाओं के बारे में लोगों को करें जागरूक- डाक अधीक्षक

डाक अधीक्षक निरंजन कुमार ने सभी डाकघरों में योजनाओं के प्रति आम लोगों खासकर ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया. ताकि अधिक से अधिक लोग उनका लाभ ले सकें.
 

Ramgarh : हजारीबाग डिवीजन के नव पदस्थापित डाक अधीक्षक निरंजन कुमार मंगलवार को रामगढ़ कैंट स्थित प्रधान डाकघर पहुंचे. उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिले में विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने सभी डाकघरों में योजनाओं के प्रति आम लोगों खासकर ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया. ताकि अधिक से अधिक लोग उनका लाभ ले सकें.


उन्होंने कहा कि डाक विभाग की बचत खाता, सुकन्या समृद्धि, आवर्ती, MIS, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना,भविष्य निधि योजना आदि के बारे में लोगों को जानकारी दें और योजनाओं से उन्हें जोड़ें. कहा कि डाक विभाग जनसेवा का काम करता है. इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम इन्हें सेवा के रूप में समर्पित करें. डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना सभी बीमा योजनाओं से बेहतर है. इसमें कम प्रीमियम में अधिक बोनस दिया जाता है.


इससे पहले प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने डाक अधीक्षक का स्वागत किया. मौके पर डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, नरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही