Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : घाटो थानेदार के निलंबन की मांग को लेकर माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Advertisement
Advertisement
  • थाना प्रभारी पर एसटी/एसी केस दर्ज करने की मांग
  • जयवीर हांसदा के साथ थाने में दुर्व्यवहार का आरोप
  • अनुमंडल कार्यालय पहुंच सभा में तब्दील हुआ मार्च
Ramgarh : भाकपा माले ने सोमवार को घाटो थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर जिले में जनाक्रोश प्रतिवाद मार्च निकाला. इस दौरान भाकपा माले रामगढ़ जिला कमेटी के सचिव भुनेश्वर बेदिया, हीरा गोप, जयवीर हंसदा, लाली बेदिया, रामसिंह मांझी, महादेव मांझी, देवानंद गोप, नीता बेदिया, सरयू बेदिया, नरेश बड़ाईक, अमल कुमार के नेतृत्व में शहर में मार्च किया गया. इस जनाक्रोश प्रतिवाद मार्च में सैकड़ों महिला-पुरुष, नौजवानों के हाथों में तीर- धनुष, झंडा- बैनर लिए टमक की शंखनाद के साथ शामिल थे. सभी आक्रोशपूर्ण आवाज में घाटो थाना प्रभारी को मुअत्तल करो, बर्खास्त करो और एसटी/एसी मुकदमा दर्ज करो, रामगढ़ में पुलिसिया गुंडागर्दी नहीं चलेगी, पुलिस जुल्म के खिलाफ जनसंघर्ष तेज करो, पुलिस राज मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगा रहे थे. यह प्रतिवाद मार्च दमोदर नदी के सामने अंबेडकर पार्क से शुरू होकर शहर के मेन रोड, झंडा चौक, सुभाष चौक, बस स्टैंड, बिजुलिया होते हुए रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. सभा का संचालन हीरा गोप ने किया. प्रतिवाद मार्च में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के सुभाष बेदिया, नागेश्वर मुंडा, मनोज मांझी, मनाराम मांझी, भारत जकात मांझी, परगना महल के सोहराय किस्कू, मणेन्द्र मांझी, सुनिल किस्कू, जोधन मांझी, इंक्लाबी नौजवान सभा के अविनाश, पवन यादव, संदीप, जयवीर हांसदा, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की रीता सोरेन, कांति देवी की भागीदारी रही.

मांग पूरी नहीं होने पर 19 को जाएंगे घाटो : बेदिया

जनसभा संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया ने कहा कि भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सह इंक्लाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष जयवीर हांसदा को घाटो थाना में बुलवा कर घाटो थाना प्रभारी बलवंत दुबे ने सीधे गाली-गलौज, मारपीट करने के बाद हाजत में बंद कर दिया. जिसके विरोध में तुरंत आरा-सारुबेड़ा की सड़कों पर विरोध दर्ज किया गया. फिर तीसरे दिन सारुबेड़ा में सैंकड़ों महिला-पुरुष, नौजवानों ने लाठी मार्च निकाला और सोमवार को रामगढ़ में प्रतिवाद मार्च निकाला गया है. उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तो ``19 सितंबर को घाटो चलो`` का आह्वान करेंगे, जहां 10 हजार जनता पहुंचेगी और सुनवाई के लिए जन अदालत लगाई जाएगी. साथ ही 25 सितंबर को जयंती गांगुली स्मृति सभा के अवसर पर संकल्प सभा के माध्यम से घाटो थाना प्रभारी के खिलाफ आंदोलन तेज करने की घोषणा की जाएगी. इसे भी पढ़ें : शिबू">https://lagatar.in/shibu-sorens-health-deteriorated-admitted-to-gangaram-hospital-delhi/">शिबू

सोरेन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही