Search

 
 
 

रामगढ़ : मनीष जायसवाल ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

 
कहा-जनता का मिल रहा आशीर्वाद, भाजपा की प्रचंड विजय का शंखनाद Ramgarh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल पिछले 50 दिनों से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. शुरुआती दौर में सभी पांच विधानसभा क्षेत्र हजारीबाग सदर, बड़कागांव, मांडू, बरही और रामगढ़ के कोडरमा जिला अंतर्गत चंदवारा, चतरा जिला अंतर्गत पिपरवार, रामगढ़ जिले के अंतिम और सुदूरवर्ती पश्चिमी बंगाल राज्य के पुरुलिया जिले के सिमाना क्षेत्र से सटे बरलंगा से लेकर हजारीबाग जिले के अंतिम छोर चोरदाहा चेकपोस्ट तक लोगों के बीच में पहुंचकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा. वहीं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी 34 भाजपा मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे आपस में समन्वय स्थापित कर चुनाव अभियान में अपने तरीके से प्रचार प्रसार में सहयोग करने की अपील की. इसके बाद एनडीए में शामिल क्षेत्र के आजसू सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा. पिछले करीब 21 दिनों से प्रतिदिन करीब एक दर्जन पंचायतों के डेढ़ दर्जन गांवों में जनसंपर्क और जनसंवाद किया. पिछले 50 दिनों में करीब 250 से अधिक पंचायतों के करीब 500 से अधिक गांवों के मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन मांगा. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-procession-taken-out-on-hanuman-jayanti-echo-of-sunderkand/">कोडरमा

: हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, सुंदरकांड की गूंज

जनता से मिल रहा समर्थन : मनीष जायसवाल

राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से मिल रहे अपार स्नेह, सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद से अभिभूत हूं. यह आगामी चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय का शंखनाद है. वहीं जायसवाल अधिकतर समय खोरठा में वार्तालाप, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में खटिया पर बैठकर संवाद करते दिख रहे हैं. गर्मी में कहीं पानी मांगकर चलती गाड़ी में प्यास बुझा रहे हैं तो कहीं जनता के प्रेम में सत्तू और गुड़ का शरबत मिठास घोल रहा है. जायसवाल ग्रामीणों के बीच हर दिन दोपहर का भोजन भी पत्तल में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों संग मिलकर करते हैं. इसे भी पढ़ें-अवैध">https://lagatar.in/corporation-closed-5-illegally-operated-water-bottling-plants/">अवैध

रूप से संचालित 5 वाटर बॉटलिंग प्लांट को निगम ने कराया बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही