Search

 
 
 

रामगढ़ : ग्रामीण क्षेत्रों में मनीष जयसवाल का तूफानी दौरा, किया जनसंपर्क

 
Ramgarh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने रामगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में तtफानी जनसंपर्क अभियान चलाया. रिमझिम फुहारों के बीच थोड़ी ठंडक मिली तो मनीष जायसवाल के साथ चल रहें समर्थकों में भी नई स्फूर्ति देखी गई. एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रामगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के करीब 28 गांवों का तूफानी दौरा करके भाजपा और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मनीष जायसवाल ने ग्राम छत्तर मांडू में समाजसेवी बिरेन सिंह और छत्तर असना टोला में 108 साल की अति वृद्ध मतदाता से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद लिया. क्षेत्र के कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मिलकर उनसे समर्थन मांगा. एनडीए प्रत्याशी ने रामगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के कोठार, छत्तर, असना टोला, लोधमा, कुंदुकलां पाहन टोला, कुंदुकलां केशरी टोला, कुरूम, बूढ़ा खोखरा, मुर्राम कलां, तेलीयातु, बरकाकाना चौक, घुटुआ, नया घूटवा, हेहल, अम्बाटांड़, चैनगढ़ा, नीचे टोला, नया नगर, रोबा कॉलोनी, सेंवटा रॉयल, सेंवटा, सेंवटा कोयला डिपो, बीआरएल कॉलोनी, रौता, मरार, मिश्रा टोला, बरवाटांड़, रांची रोड़ में जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम चलाया. इस दौरान सभी जगहों पर भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों संग मिलकर एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल का जोरदार स्वागत किया. मौके पर एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने 62 सालों तक देश और देशवासियों को ठगकर सिर्फ वोट लिया. वहीं मोदी सरकार ने देश को महज 10 सालों में ही विश्व के अग्रणी स्थान पहुंचा दिया. देश और अपने विकास के लिए भाजपा को वोट दें और अपने भाग्य को जरूर बदलें. इसे भी पढ़ें-जुमला">https://lagatar.in/not-a-statement-congress-has-a-real-guarantee-aditya-vikram/">जुमला

नहीं, कांग्रेस की है असलियत वाली गारंटी- आदित्य विक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही