Ramgarh : झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार के कई मंत्रियों व इंडिया गठबंधन के कई विधायकों ने विधानसभा चुनाव में नामांकन के वक्त दिए गए शपथ प्रत्र में झूठी जानकारी दी है. पहले मुख्यमंत्री हेमंत ने अपनी कई संपत्तियों और आयु के बारे में गलत जानकारी दी. उनकी देखा-देखी कई मंत्रियों, इंडिया गठबंधन के विधायकों व प्रत्याशियों ने भी गलत जानकारी दी. उनका शपथपत्र जांच के दायरे में आ गया है. शाहदेव शुक्रवार को रामगढ़ में भाजपा व आजसू की संयुक्त प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा कि नया उदाहरण बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद का है. चुनावी शपथपत्र में उन पर झूठा हलफनामा दाखिल करने का आरोप लग रहा है. अंबा प्रसाद वेलफेयर फाउंडेशन चला रही हैं, जिसे उन्होंने अपने हलफनामे में छुपाया है. विधायक को यह स्पष्ट करना चाहिए था कि फाउंडेशन में कितने का टर्नओवर है. क्योंकि प्राप्त दस्तावेज के अनुसार फाउंडेशन में एक ट्रस्टी वह भी हैं. प्रतुल ने कहा कि अंबा प्रसाद अपने लेटर हेड पर अपना आवास हजारीबाग़ स्थित हुरहुरू में बताती हैं, लेकिन शपथपत्र में हुरहुरू का जिक्र नही की है. विधायक ने अपना स्थायी पता पैतृक घर ग्राम पहरा, केरेडारी, जिला हज़ारीबाग बताया है. लेकिन घर, जमीन का विवरण और उसकी कीमत नहीं बताई है. इसके साथ अम्बा प्रसाद के तीन बैंक खातों में क्रमश: 24 लाख, 4.18 लाख व 25 हजार रुपए यानी कुल 28 लाख 43 हजार रुपए प्रवर्तन निदेशालय ने फ्रिज किया है. लेकिन शपथपत्र में तीन बैंक खातों में करीब 32 लाख रुपया बताया है. प्रतुल ने कहा कि अपने आप को धरना एक्सपर्ट कहने वाला परिवार धरना का व्यापार करता है. इनके कार्यकाल में विस्थापितों का घर उजाड़ा गया और इनके महल खड़े होते गए. बालू, कोयला जमीन कब्जा का धंधा करने का भी इन पर आरोप लगा. प्रेसवार्ता में आजसू के विजय साहू, रामगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण मेहता, महामंत्री राजू चतुर्वेदी, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान आदि उपस्थित थे यह भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-modi-government-on-demonetization-called-it-a-failure-said-small-industries-were-ruined/">राहुल
गांधी ने नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरा, विफल बताया, कहा, छोटे उद्योग बर्बाद हो गये [wpse_comments_template]
गांधी ने नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरा, विफल बताया, कहा, छोटे उद्योग बर्बाद हो गये [wpse_comments_template]
Leave a Comment