Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : अनमोल सिंह समेत कई लोग भाजपा में हुए शामिल

Ramgarh: भारतीय जनता पार्टी का मिलन समारोह गनक मैरिज हॉल में हुआ. आयोजन कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया. मंच संचालन ऋषिकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश मंडल ने किया. सीतल सिंह के साथ महिला मोर्चा ने सभी का स्वागत तिलक लगाकर किया. भाजपा में विभिन्न दलों को छोड़ कर झामुमो, राजद, कांग्रेस के रहे नेता, कार्यकर्ता शमिल हुए. रामगढ़ कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह एवं ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता लेने वालों में सुनील मालाकार, रतन कुमार, रविंद्र तिवारी, चंद्रहंस मित्तल, प्रसाद अग्रवाल प्रसाद, प्रदीप कुमार शर्मा रवि प्रसाद, सुनील शाह, शंभू साह संतोष कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, कुनाल नायक, अभिषेक गुप्ता राजीव कुमार सह, संजीव कुमार, राजेश प्रसाद गुप्ता लखेंदर पासवान, कंटोमेंट कर्मचारी अध्यक्ष, अमर दीप सिंह सैनी गुरुद्वारा प्रधान, चोपड़ा साहब, पापिनदर सिंह सहित कई महिलाएं भी सदस्यता ग्रहण की. सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी. कहा कि आप सभी के समर्थन से चुनाव जीतेंगे. इसे भी पढ़ें-गुरुजी">https://lagatar.in/taking-blessings-from-guruji-congress-candidate-kalicharan-munda-started-election-campaign-in-khunti/">गुरुजी

से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी में शुरू किया चुनावी अभियान

मोदी विकसित भारत बनाने में लगे हुए : आदित्य साहू

वहीं आदित्य साहू ने 2014 से हुए देश में बदलाव और उन्नति को समझाया कि मोदी विकासित भारत बनाने में लगे हुए हैं. मोदी ने एक आम आदमी की जरूरत को पूरा किया. जिससे जनता प्रभावित है और आज प्रभावित होने के कारण से ही सैकड़ों की संख्या में सदस्यता ग्रहण किए हैं. मौके पर मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल , भाजपा प्रदेश महामंत्री, आदित्य साहू, हजारीबाग लोकसभा के चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत, लोकसभा सह संयोजक, रंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, भाजपा जिला अध्यक्ष, रंजीत सिन्हा, जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, जिला महामंत्री रंजन सिंह, मंत्री दिलीप सिंह, वसुध तिवारी, रमेश वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, रंजीत पांडे और कैंट मंडल के पालक डां संजय सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-state-president-babulal-marandi-arrived-with-a-program-of-one-day-assembly-visit/">चाईबासा

: एक दिन एक विधानसभा प्रवास का कार्यक्रम लेकर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही