Search

 
 
 

रामगढ़ : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से नकाबपोश अपराधियों ने लूटे 1 लाख 40 हजार

 
Ramgarh : जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत बरलंगा थाना क्षेत्र के डाकागढा में एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से अपराधियों ने रिवाल्वर का भय दिखाकर 1 लाख 40 हजार रुपये लूट लिये. घटना मंगलवार की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरलंगा थाना क्षेत्र के डाकागढ़ा झारखंड-बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र पड़ता है, जहाँ भारत फाइनेंस इंक्लूजिन लिमिटेड के एजेंट महिला समूह को दिए लोन का पैसा वसूल कर गोला आ रहा था. इसी बीच चार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के भय से एजेंट का पैसा लूट कर भाग गये. घटना के बाद पीड़ित एजेंट ने बरलंगा थाना में घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराया है बताया जाता है कि चारों अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे और लूट को अंजाम देकर फरार हो गए. बरलंगा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. इसे भी पढ़ें–पटना">https://lagatar.in/jdu-mlc-dinesh-singh-detained-at-patna-airport-information-about-receipt-of-huge-amount-of-cash-patna-bihar-jdu-mlc-dinesh-singh-custody-inquiry/">पटना

एयरपोर्ट पर ह‍िरासत में ल‍िए गए JDU MLC दिनेश सिंह, भारी मात्रा में म‍िला कैश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही