Search

 
 
 

रामगढ़ : मीडियाकर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से दे सकते हैं वोट

 
Ramgarh : चुनाव आयोग ने मीडियाकर्मियों के लिए मतदान करना आसान कर दिया है. जानकारी के अनुसार लोस चुनाव के दौरान कवरेज के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र धारित रामगढ़ जिले के मीडियाकर्मी पोस्टल बैलट के द्वारा मतदान कर सकेंगे. चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया कर्मियों को ‘आवश्यक श्रेणी’ में रखा गया है. चुनाव कवरेज के दौरान वैसे सभी मीडिया कर्मी, जिन्हें चुनाव कवरेज के लिए प्राधिकार पत्र जारी किया जाएगा, वे इस बार पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इसके लिए मीडियाकर्मी जिला जनसंपर्क कार्यालय रामगढ़ से फॉर्म 12डी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अधिकृत वेबसाइट से फॉर्म 12डी डाउनलोड किया जा सकता है. बताया गया कि चुनाव की अधिसूचना के पांच दिनों के भीतर नोडल पदाधिकारी के प्रमाण पत्र के साथ उक्त फॉर्म को संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किया जाएगा. चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान दिवस के छह दिन पूर्व से निर्धारित मतदान दिवस के तीन दिन पूर्व तक मीडियाकर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना महत्वपूर्ण वोट दे सकते हैं. उक्त तीन दिनों के दौरान पोस्टल बैलेट केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कार्यरत रहेगा. पोस्टल बैलेट केन्द्र संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया जायेगा, जहां मीडियाकर्मियों को भरे हुए पोस्टल बैलेट जमा करना होगा. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही