Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बलकुदरा में बैठक, छाई को लेकर हुई चर्चा, आंदोलन की चेतावनी

Advertisement
Advertisement
मुआवजा, स्थाई नौकरी व पुनर्वास की व्यवस्था को लेकर सीएम से मिलने का ग्रामीणों ने किया फैसला Ramgarh:  बलकुदरा आम बगीचा में रविवार को पीवीयूएनएल के विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद ने जबकि संचालन विजय मुंडा ने किया. बैठक में जयनगर, रसदा और बलकुदरा गावं के लोग मौजूद थे. मौके पर पीवीयूएनएल द्वारा प्रस्तावित छाई डैम के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया. ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा कि प्रस्तावित छाई डैम की भूमि ग्रामीणों की बची- खुची जमीन है. इसी से हम अपने परिवार का पेट चला रहे हैं. आज तक किसी को एक फूटी कौड़ी मुआवजा नहीं मिला है. ना ही किसी को स्थाई नौकरी, पुनर्वास मिला है. बैठक में मांग की गई कि प्रबंधन और सरकार इस जमीन को ग्रामीणों वापस करे. यहां जबरन काम करने का प्रयास नहीं किया जाए. साथ ही स्थाई नौकरी व पुनर्वास की व्यवस्था हो तब यहां काम करे. अन्यथा यहां के विस्थापित-प्रभावित हर स्तर पर आंदोलन करने के लिए तैयार हैं. इसे भी पढ़ें :गाजा">https://lagatar.in/protest-at-albert-akka-square-against-israel-attack-in-gaza/">गाजा

में इजराइली हमले के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन

सीएम हेमंत से मिलकर लगाएंगे गुहार

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनसे गुहार लगाया जायेगा, दुर्गा पूजा के बाद यहां के सभी विस्थापित-प्रभावित महिला-पुरुष बच्चे रांची जायेंगे. मौके पर राजाराम प्रसाद, अब्दुल क्यूम अंसारी, प्रदीप महतो, अलीम अंसारी, मनु मुंडा, अशोक महतो, नंदकिशोर प्रसाद, प्रियनाथ मुखर्जी, सुरेश साव, नागेश्वर मुंडा, ननकु मुंडा, भरत साव, रिंकू देवी, अनीता देवी, गुड़िया देवी, मंजू देवी, रूकमणि देवी, नीलू देवी, सुमित्रा देवी, फुलकुमारी देवी, पार्वती देवी, मुनिया देवी सहित दर्जनों महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थें। इसे भी पढ़ें :सात">https://lagatar.in/dr-gunjesh-donated-blood-for-seven-year-old-cancer-patient/">सात

वर्षीय कैंसर मरीज के लिए डॉ गुंजेश ने किया रक्तदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही