Search

 
 
 

रामगढ़ : शिक्षा जागरूकता को लेकर बैठक, उच्च शिक्षा पर जोर

 
उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा आवश्यक साधन है : प्रो शाहनवाज खान Ramgarh : बुद्धिजीवी मंच द्वारा बरकाकाना क्षेत्र के ग्राम पीरी में शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत सभा की गई. सभा की अध्यक्षता मंच के उप कोषाध्यक्ष देवकी बेदिया और संचालन तृतियाल बेदिया ने किया. मुख्य वक्ता के तौर पर मंच के सचिव प्रो. शाहनवाज खान ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा एक बहुत ही आवश्यक साधन है. हम अपने जीवन में शिक्षा का उपयोग करके अपने साजाजिक व आर्थिक जीवन को सफल बना सकते हैं. उच्च स्तर का शिक्षा हमें सम्मान प्राप्त करने तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है. वहीं अध्यक्षता करते हुए देवकी बेदिया ने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग, जाति या समुदाय के साथ अन्याय हो, तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद करना बुद्धिजीवी और इंसाफ पसंद जनता का कर्तव्य है. उन्होंने आह्वान किया कि मणिपुर घटना के विरोध में 3 अगस्त को घुटुवा शुक्रवार बाजार टांड़ से दो नंबर गेट नया नगर बरकाकाना तक प्रस्तावित कैंडल मार्च में क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवी और इंसाफ पसंद जनता को शामिल होना चाहिए. इसे भी पढ़ें :खुद">https://lagatar.in/pil-was-filed-by-hiding-information-fir-lodged-against-him-high-court-rejected/">खुद

पर दर्ज FIR की जानकारी छुपा कर की थी PIL, हाईकोर्ट ने किया खारिज

3 अगस्त को मणिपुर की घटना के खिलाफ कैंडल मार्च

अन्य वक्ताओं में मंच के उपाध्यक्ष सोनी महतो, संगठन सचिव शिवशंकर बेदिया और निशा परवीन शामिल थे. इस अवसर पर गोपी बेदिया, सुषमा देवी, भवंती देवी, सुमित्रा देवी, नीलम कुमारी, काशीनाथ बेदिया, जवाहर बेदिया, कामेश्वर बेदिया, तुलेश्वर बेदिया, बालेश्वर बेदिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :अगली">https://lagatar.in/to-give-a-clean-environment-to-the-next-generation-every-person-must-plant-a-tree-chief-minister/">अगली

पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देने के लिए हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाये : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही