Search

 
 
 

रामगढ़ : मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को लेकर बैठक, डीसी ने दिये निर्देश

 
Ramgarh : रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को डीसी ऑफिस में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में डीसी ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को लेकर जानकारी ली. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत अब तक करीब 70 हजार से ज्यादा लाभुकों ने पंजीकरण किया है. साथ ही डीसी माधवी मिश्रा अंचलवार संबंधित अंचल अधिकारियों, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को कई निर्देश दिये. (पढ़ें, कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-president-draupadi-murmu-honored-dc-aditya-ranjan-with-golden-award/">कोडरमा:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डीसी आदित्य रंजन को गोल्डेन अवार्ड देकर किया सम्मानित)

आवेदनों के सत्यापन का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी ने लाभुकों को योजना का लाभ देने के लिए आवेदनों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. साथ ही जिला स्तर पर आवेदनों को भेजने को कहा है. उपायुक्त ने सत्यापन के दौरान मुख्य रूप से आवेदक का नाम, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा, अंचल अधिकारियों, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमीयत">https://lagatar.in/jamiat-approaches-supreme-court-against-anti-conversion-laws-of-five-states/">जमीयत

ने पांच राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही