Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र और मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन को लेकर बैठक

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन से संबंधित बैठक हुई. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने उपायुक्त, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन का संचालन किया जाना है. इसके माध्यम से जिला समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ में ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र स्थापित किया जाएगा. केंद्र पर ईवीएम, वीवीपीएटी मशीन के माध्यम से लोगों को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. वहीं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन में ईवीएम होगा जो कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जानकारी देगा. उन्होंने कहा कि ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन की शुरुआत 10 जनवरी से की जाएगी जो की लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-villagers-enraged-after-womans-death-hospital-vandalized/">पलामू

: महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, अस्पताल में तोड़फोड़, थानेदार को लगी चोट

डीसी ने जागरूकता फैलाने के लिए सहयोग की अपील की

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से लोगों को ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन के प्रति जागरूक करने की अपील की. वहीं नए मतदाताओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रक्रिया से उन्हें अवगत कराने को कहा. बैठक के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-शहीदों">https://lagatar.in/strong-jharkhand-state-will-be-created-only-by-following-footsteps-of-martyrs-momin-conference/">शहीदों

के पदचिन्हों पर चलकर ही सशक्त झारखंड राज्य का निर्माण होगा : मोमिन कॉन्फ्रेंस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही