Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : उच्च विद्यालय को अपग्रेड कराने व शैक्षणिक विकास को लेकर हुई बैठक

Ramgarh: रामगढ़ जिला के बरकाकाना में बुद्धिजीवियों और समाज सेवियों की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता महावीर राम और महादेव ठाकुर ने सयुक्त रूप से किया. बैठक में नारायण उच्च विद्यालय और सीसीएल उच्च विद्यालय को अपग्रेड कर प्लस टू उच्च विद्यालय बनवाने की मांग सहित कई निर्णय लिये गये. इसके साथ ही एक मंच का गठन किया गया. जिसका नाम `बुद्धिजीवी मंच` रखा गया. जिसमे मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश महतो, सचिव शाहनवाज खान और कोषाध्यक्ष मो सलीम अंसारी, उपकोषाध्यक्ष देवकी बेदिया, प्रवक्ता नेपाल विश्वकर्मा और सुशील कुमार को चुना गया. संरक्षक महावीर राम, महादेव ठाकुर, पंचम करमाली, प्रभुदयाल महतो और नसीम अख्तर चुने गये. इसके अलावा उपाध्यक्ष घनश्याम महतो, ज्योति कुमारी और फरीदा खातून को बनाया गया और सह सचिव मोहित मुंडा, मदन दांगी और सोनी कुमारी व सगठन सचिव ब्रह्मदेव महतो, पूर्णिमा देवी, शिवशंकर बेदिया और दिनेश करमाली चुने गए.

ये रहे मौजूद

बता दें कि मंच का प्रथम लक्ष्य उच्च विद्यालय को अपग्रेड करना होगा. साथ ही क्षेत्र में शैक्षणिक विकास के लिए मंच काम करेगी. इस के लिए हस्ताक्षर अभियान और जनजागरण अभियान चलाया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से महावीर राम, महादेव ठाकुर, पंचम करमाली, देवकी बेदिया, तृतियाल बेदिया, प्रभुदयाल महतो, राजू रविदास, मोहित मुंडा, दिलदार अंसारी, मो सलीम नसीम अख्तर, रियासत हुसैन, बैलून करमाली, सुमन करमाली, राजकुमार रवि, फारुख हुसैन, आदित्य कुमार, काजल करमाली, परवेज अख्तर शिवशंकर बेदिया, रामविलाश करमाली सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-labor-day-celebrated-with-pomp-near-naya-bazar/">चाकुलिया

: नया बाजार के पास धूमधाम से मनाया गया मजदूर दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही