Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : मिड डे मील स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, रोस्टर के पालन पर जोर

Ramgarh :  सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता नेल्सम एयोन बागे ‌की अध्यक्षता में जिलास्तरीय मिड डे मील स्टीयरिंग कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को मध्याह्न भोजन के संचालन के दौरान विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने को कहा. चावल का उठाव करने और खाद्य पदार्थों से संबंधित रोस्टर का पालन करने का निर्देश दिया. वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि चयनित उत्कृष्ट विद्यालयों में भी कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिड डे मील की सुविधा कराई जाएगी. इसे लेकर प्राप्त निर्देश के आलोक में कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-meeting-of-the-executive-committee-of-the-health-department-discussion-on-9-agendas/">रांचीः

स्वास्थ्य विभाग के एग्जीक्यूटिव कमेटी की हुई बैठक, 9 एजेंडों पर चर्चा

औचक निरीक्षण करने का निर्देश

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने को कहा. निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का भी जायजा लेने का निर्देश दिया. स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप के लिए भी समय-समय पर कैंप आयोजित करने को कहा गया. इसे भी पढ़ें :Impact:">https://lagatar.in/impact-the-problem-of-low-voltage-in-rukka-water-treatment-plant-is-over/">Impact:

रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लो वोल्टेज की समस्या हुई खत्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही