Search

 
 
 

रामगढ़ : खनन विभाग ने रेलवे को भेजा 1.5 करोड़ रॉयल्टी भुगतान का नोटिस, 15 द‍िन में जमा नहीं क‍िया तो 24% अतिरिक्त ब्याज

 
Ramgarh : रामगढ़ खनन विभाग ने पूर्व मध्य रेलवे को डेढ़ करोड़ रुपये रॉयल्टी भुगतान करने का नोटिस भेजा है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य सहायक अभियंता को भेजे गए नोटिस में 15 दिनों के अंदर रॉयल्टी भुगतान करने का निर्देश दिया गया. 15 दिनों के समय सीमा समाप्ति के बाद रेलवे को 24% अतिरिक्त ब्याज देना होगा. वहीं 6 महीने तक बकाया रॉयल्टी भुगतान नहीं होने पर रेलवे के संबंधित अधिकारी के खिलाफ खनन विभाग की ओर से सर्टिफिकेट केस किया जाएगा. खनन विभाग की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है. रांची-कोडरमा रेल परियोजना सिधवार-साकी रेल निर्माण लगभग 202 किलोमीटर का कार्य पूरा हो गया है. इस रेल लाइन को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने हरी झंडी भी दे दिया है.

क्या कहते हैं खनन पदाधिकारी  

रामगढ़ जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता कहते हैं कि कोडरमा-हजारीबाग भाया बरकाकाना-रांची  रेल परियोजना रेल लाइन का काम पूरा हो गया है. पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 30000 घन मीटर पत्थर की जानकारी दिया गया है. जिसमें रॉयल्टी डेढ़ करोड़ रुपये और डीएमएफटी फंड के 22 लाख रुपये का डिमांड किया गया है. खनन पदाधिकारी कहते हैं कि 15 दिनों का समय दिया गया है, अगर 15 दिनों के अंदर यह रॉयल्टी जमा नहीं किया गया तो, उसमें 24% अतिरिक्त ब्याज रेलवे को देनी होगी. इसे भी पढ़ें : 3">https://lagatar.in/after-3-months-and-23-days-the-last-rites-of-the-newly-married-woman-were-removed-from-the-grave-know-what-is-the-whole-matter/">3

माह 23 द‍िन बाद कब्र से न‍िकाल नवव‍िवाह‍िता का क‍िया गया अंत‍िम संस्‍कार, जान‍िये क्‍या पूरा मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही