Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने 7.90 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Ramgarh : सोमवार को श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रामगढ़ जिले का दौरा किया. मंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक की गई. बैठक में मांडू विधायक जेपी पटेल, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, डीसी माधवी मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी सहित अन्य 20 सूत्री सदस्य उपस्थित हुए. इस दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है. गरीब, जरूरतमंद तथा योग्य लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कई योजनाएं चला रही है. रामगढ़ जिला के विभिन्न कारखानों में कार्य कर रहे मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उन्हें अनिवार्य रूप से न्यूनतम मजदूरी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को लेकर मंत्री ने श्रम अधीक्षक रामगढ़ से इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. वहीं उन्होंने श्रम अधीक्षक को नियमित रूप से कारखानों की जांच करने एवं दिशा-निर्देशों की अवमानना करने वाले संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

मंत्री ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने संस्थागत प्रसव, एएमसी पंजीकरण, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें :  बिहार">https://lagatar.in/bihar-stampede-at-jdu-president-lalan-singhs-mutton-feast-workers-thrashed/">बिहार

: जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के मटन भोज में भगदड़, पिटे कार्यकर्ता
मंत्री ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से जलापूर्ति योजनाओं, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के योजनाओं, जिला कृषि पशुपालन एवं सहकारिता कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. मंत्री के द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. जिसमें मनरेगा के तहत अफजाल अंसारी को बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप, उर्मिला देवी को बिरसा आम बागवानी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमिया देवी एवं सावित्री देवी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना के तहत परबी देवी एवं बुधनी, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत मोनिका कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. वहीं इस मौके पर 7 करोड़ 90 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-more-than-25-injured/">छत्तीसगढ़

:  सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही