Search

 
 
 

रामगढ़ जिले का मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया दौरा, 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक में हुए शामिल

 
Ramgarh : झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रामगढ़ जिले का दौरा किया. मंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति व जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमे विधायक अंबा प्रसाद, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री फागु बेसरा, डीसी माधवी मिश्रा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, अध्यक्ष जिला परिषद सुधा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद युगेश बेदिया, विधायक प्रतिनिधि मांडू नीरज कुमार झा सहित, 20 सूत्री सदस्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/latehar-labor-department-provided-wages-to-laborers/">शाम

की न्यूज डायरी।।05 JAN।।सम्मेद शिखर की बनी रहेगी पवित्रता।।बाबूलाल दलबदल पर HC का फैसला सुरक्षित।।बालू तस्करों का CO,ASI पर जानलेवा हमला।।अब नीतीश निकलेंगे भारत यात्रा पर।।हल्द्वानी में बुलडोजर पर फिलहाल रोक।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

राज्य के विकास के लिए सरकार कर रही काम- मंत्री

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही हैं. गरीबों के लिए सरकार कई सारी योजनाएं चला रही हैं. `आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार` कार्यक्रम के माध्यम से सरकार लोगों को उनके क्षेत्र में ही, योजनाओं का लाभ देने व सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं. मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. साथ ही कारखानों में काम कर रहे मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने व न्यूनतम मजदूरी उपलब्ध कराने के लिए मंत्री ने श्रम अधीक्षक से इस मामले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान मंत्री ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक से स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए.आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मंत्री ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से जलापूर्ति योजनाओं की भी जानकारी ली. इसे भी पढ़ें:  बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-most-of-the-fourlane-street-lights-are-bad/">बहरागोड़ा

: फोरलेन की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही