Search

 
 
 

रामगढ़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक व DC ने किया उद्घाटन

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल व डीसी माधवी मिश्रा ने उद्घाटन किया.  इस दौरान दोनों ने केंद्र में किए गए विकास कार्यों व उपलब्ध कराए गए आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों का जायजा लिया. उन्होंने ओपीडी वेटिंग एरिया, सोलर आधारित विद्युत सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओटी कक्ष, लेबर कक्ष, एमटीसी केंद्रों का निरीक्षण किया. साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सहित अन्य अधिकारियों को जरूरतमंद मरीजों तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दौरान डीसी व विधायक ने सभी लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने पर शुभकामनाएं दी.

ये रहे मौजूद

इस दौरान सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू, अंचल अधिकारी मांडू, महाप्रबंधक टाटा स्टील वेस्ट बोकारो अनुराग दीक्षित, चीफ कैपेसिटी एन्हांसमेंट प्रोजेक्ट वेस्ट बोकारो टाटा स्टील राजेश कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन से केशव रंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-directorate-general-of-mines-and-coal-management-accused-of-indifference-regarding-security/">बेरमो

: सुरक्षा को लेकर खान महानिदेशालय व कोल प्रबंधन पर उदासीनता का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही