Search

 
 
 

रामगढ़ : विधायक ने विभिन्न योजनाओं की रखी आधारशिला

 
पीसीसी सड़क, नाली, किचन शेड का किया शिलान्यास बेटूलकलां, तिरला, कुस्टेगढ़ा, भुभई व कोरांबे में रखी नींव Ramgarh: गोला प्रखंड में विभिन्न जगहों पर रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने बुधवार को कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान गोला के बेटूलकलां, तिरला, कुस्टेगढ़ा, भुभई एवं कोरांबे पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं की आधारशिला रखी. मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक के अलावा विशिष्ठ अतिथि जिप अध्यक्ष सुधा देवी, पार्षद सरस्वती देवी, प्रमुख गीता देवी, हेसापोड़ा मुखिया गीतांजलि तिर्की ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया. इस अवसर पर विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि चेक डैम के निर्माण से किसानों को लाभ होगा. वहीं पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण से लोगों को आने जाने में सुविधा होगी और किचन सेड निर्माण से खाना बनाने में सुविधा होगी. मौके पर विधायक के आप्त सचिव सुजीत कुमार, आजसू पार्टी के गोला प्रखंड सचिव नित्यानंद महतो, सुरेश रजक, गोला प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष महतो, महेंद्र महतो, पंसस रानी देवी, पंसस मनोरंजन महतो, बच्चू मुंडा, विनोद बेदिया, अंगद महतो, रणधीर बसेरिया, राजु कुमार महतो, इदरीश अंसारी, काली देवी, फूल देवी, बबीता देवी, रमेश बेदिया सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-cantonment-council-merged-into-municipal-body-notification-issued/">रामगढ़

छावनी परिषद का नगर निकाय में विलय, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही