Search

रामगढ़ : मो ज़्याऊद्दीन एआईआरएफ के वर्किंग कमेटी मेंबर व ओपी शर्मा जोनल सेक्रेटरी मनोनीत

बरकाकाना में हुआ जोरदार स्वागत

Ramgarh : ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में रेलकर्मियों के सबसे बड़े और सबसे जुझारू संगठन, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के ऐतिहासिक शताब्दी अधिवेशन के प्रतिनिधि सत्र का आयोजन गुरुवार को संपन्न हो गया. जिसमें पूरे भारतीय रेल के कोने-कोने से 1500 से अधिक प्रतिनिधियों एवं 3000 से अधिक अन्य संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. ईसीआरकेयू की ओर से महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव सहित 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस वार्षिक सम्मेलन में ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो. ज्याऊद्दीन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के वर्किंग कमेटी मेंबर तथा ओपी शर्मा जोनल सेक्रेटरी मनोनीत किए गए. गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से बरकाकाना पहुंचने पर ईसीआरकेयू शाखा सचिव महेंद्र प्रसाद महतो के नेतृत्व में यूनियन के सक्रिय सदस्यों और रेलकर्मियों ने दोनों केंद्रीय पदाधिकारियों का माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया. इस शताब्दी वर्ष महोत्सव सम्मेलन की जानकारी देते हुए अपर महामंत्री मो. ज़्याऊद्दीन ने बताया कि अधिवेशन में कई तथ्यों पर गंभीर मंत्रणा के बाद सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि यदि नौजवान रेलकर्मियों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए परिभाषित एवं गारंटेड पेंशन में प्रदत लाभ एवं सुविधाएं बहाल नहीं की जाती है तो देशव्यापी आम हड़ताल को टाला नहीं जा सकेगा. शताब्दी अधिवेशन के प्रतिनिधि सत्र में रेलकर्मियों के 40 प्रमुख मांग पत्र सहित कुल 9 प्रस्तावों को भी विस्तृत विचार-विमर्श के बाद पारित किया गया. उन्होंने उपस्थित सदस्यों से अगस्त में यूनियन की मान्यता प्राप्त करने के लिए होने वाले चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही. उन्होंने कहा कि ईसीआरकेयू रेलकर्मियों के विभिन्न समस्याओं के समाधान और बेहतर बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने की लड़ाई लड़ते रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है. पूर्व मध्य रेलवे में ईसीआरकेयू को तीसरी बार एकमात्र यूनियन के रूप में स्थापित कराना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है. इस मौके पर ईसीआरकेयू बरकाकाना के सचिव महेंद्र प्रसाद महतो, अध्यक्ष पीके गांगुली, डीके मोईत्रा, प्रणव किशोर, सुजीत कुमार, डीके नायक, ईश्वर, आरके कुमार, विक्रम कुमार, मुकेश लाल, अमित कुमार, देवव्रत, राजेश महतो, राजकुमार मुर्मू, संदीप, चंद्रदेव, कमाल अशरफ, रामचंद्र प्रसाद आदि ने उपस्थित होकर इंकलाबी नारों के साथ दोनों का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-of-ashish-mishra-gang-arrested-with-weapons/">देवघर:

आशीष मिश्रा गिरोह के तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp