Ramgarh : जाने-माने पर्वतारोही और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सत्यरूप सिद्धांत आइडियाट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन और आईआईएम रांची के सहयोग से नॉर्थ पोल एक्सपेडिशन लास्ट-डिग्री स्कीइंग की शुरुआत करेंगे. उनका सफर 31 मार्च को शुरू होगा. अपने सफर के संबंध में वे 19 मार्च को आईआईएम रांची परिसर में फ्लैग-ऑफ समारोह के दौरान छात्रों और रांचीवासियों को संबोधित करेंगे. सत्यरूप सिद्धांत दुनिया के उन कुछ पर्वतारोहियों में से एक हैं, जिन्होंने सात महाद्वीपों, सात ज्वालामुखी शिखरों और अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है. इसे भी पढ़ें :
राहुल">https://lagatar.in/angered-by-the-attack-on-rahul-congress-retaliates-proposes-breach-of-privilege-against-pm-modi/">राहुल
पर हमले से खफा कांग्रेस का पलटवार, पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखा लक्ष्य उत्तरी ध्रुव फतह
अब उनका लक्ष्य उत्तरी ध्रुव को फतह करना है. उनके इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 13 के तहत जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता पैदा करना है. फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक राजीव गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य विचारकों और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर समाज का कल्याण और विकास प्रदान करना है. सत्यरूप सिद्धांत के उत्तरी ध्रुव अभियान का समर्थन करके फाउंडेशन काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है. क्योंकि यह अभियान सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने का समर्थन करता है. उनकी यात्रा दुनिया भर के लाखों लोगों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने और अपनी चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रेरित करेगी.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/PPP-7.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :
MLA">https://lagatar.in/mla-samri-lal-vs-suresh-baitha-petition-seeking-original-records-dismissed/">MLA
समरी लाल VS सुरेश बैठा: ओरिजिनल रिकॉर्ड मांगे जाने वाली याचिका खारिज सत्यरूप सिद्धांत के अभियान का सराहना
आईआईएम रांची के निदेशक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि सत्यरूप सिद्धांत की यह गतिविधि छात्रों में उनके भविष्य की चुनौतियों के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी. फाउंडेशन के कनिष्क पोद्दार, सीएम चुघ, अनूप प्रसाद, प्रवीण राजगढ़िया, हितेश भगत, अमित मोदी, आरजे राशि और नीतिका ठाकुर ने भी सत्यरूप सिद्धांत के अभियान की सराहना करते हुए उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment