Search

 
 
 

रामगढ़ : सांसद जयंत सिन्हा ने किया पतरातू दौरा, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

 
Ramgarh : पतरातू जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में सांसद जयंत सिन्हा शामिल हुए. उन्होंने सर्वप्रथम सिद्धि टेक स्किल सॉलिया में चल रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय गौ सेवा और ग्राम विकास के कार्यक्रम में शिरकत किये. उसके बाद पंचमदिर में स्थित पूर्व जिला सह कार्यवाह महेंद्र सिंह जो कुछ दिन पहले दिवांगत हो गए है उनके परिवार से मिल के दुख वयक्त किए और भविष्य में उनके परिवार को हर संभव मदद करने अस्वाशन दिए. वहां से निकलने के बाद सांसद पतरातु स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किए. वहां पर जर्जर अवस्था में स्थित अस्पताल को ठीक कराने का आश्वासन दिया. उसके बाद कोतो पंचायत के बिरहोर टोला में जा कर उनलोगो के बीच स्वास्थ्य किट बांटा गया. सांसद ने बरतुवा में चरका टोला गए वहां पर रोहित हत्याकांड को लेकर उनके परिजनों से मिले और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिए साथ ही अन्य दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही. एसपी से बात कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भी आश्वासन दिया . इस मौके पर भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष सह राजाराम प्रजापति सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, सुखदेव प्रसाद, सुमन सिंह, दिनेश प्रसाद, युवा नेता किशोर कुमार महतो, बापी मुखर्जी, भदानी नगर मंडल उपाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर  मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mlas-attended-the-funeral-of-jmm-leader-chandan-kisku/">गिरिडीह

: जेएमएम नेता चंदन किस्कू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही