Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : सांसद ने रखी सामुदायिक भवन की नींव, शिलापट्ट पर पुराने सीएम का नाम है अंकित

Advertisement
Advertisement

सभी पंचायतों में बनाएंगे सामुदायिक भवन : जयंत सिन्हा

  • शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री का नाम हेमंत सोरेन है अंकित
Ramgarh : सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने बीते बुधवार शाम गोला प्रखंड के चाड़ी पंचायत में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया. जिला खनिज मद से एक करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य होगा. यहां सभागार, दफ्तर, क्लब, जिम व शौचालय इत्यादि होंगे. जयंत सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के सभी पंचायतों में जनता के लिए सामुदायिक भवन बनवाने का निर्णय लिया है. इनके बनने से क्षेत्रवासियों को अत्यंत लाभ मिलेगा. यहां लोग शादी-विवाह समेत अन्य सामाजिक आयोजन कर पाएंगे. यह भी कहा कि हजारीबाग और रामगढ़ वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पहले चरण में रामगढ़ की 40 पंचायतों में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास की यात्रा अनवरत जारी रहेगी.

शिलापट्ट पर दो माह पूर्व की तारीख अंकित

सांसद ने सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान नारियल फोड़ कर शिलापट्ट का अनावरण किया. इस क्रम शिलापट्ट पर अंकित तारीख और मुख्यमंत्री के नाम पर किसी की नजर नहीं गई. शिलापट्ट पर शिलान्यास की तारीख 23 दिसंबर 2023 अंकित है, जबकि शिलान्यास 28 फरवरी 2024 को हुआ है. ऐसे में दो माह पूर्व की तारीख का अंकित होना समझ से परे है. वहीं, शिलापट्ट पर सीएम का नाम हेमंत सोरेन अंकित है, जबकि वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हैं. यह अलग बात है कि 23 दिसंबर 2023 को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ही थे. इस मसले में सांसद का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, पर उनके पीए द्वारा सांसद की व्यस्तता बता कर बाद में बात करने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinets-decisions-200-units-of-free-electricity-to-tana-bhagat-families-increased-dress-allowance-of-state-employees-gifts-to-students/">चंपाई

कैबिनेट के फैसलेः टाना भगत परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली, राज्यकर्मियों का बढ़ा पोशाक भत्ता, छात्रों को गिफ्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही