Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः सांसद मनीष जायसवाल ने 3 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का किया शिलान्यास

कुंदरुकला, बड़कीपोना व मायल पंचायत में बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास रविवार की रात हुआ. शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने किया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुंदरुकला, बड़कीपोना व मायल पंचायत में बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास रविवार की रात हुआ. शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष रीता देवी, रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, दुलमी पार्षद प्रीति दीवान, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल मौजूद रहे. स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण 15वें वित्त आयोग के तहत करीब एक करोड़ 65 लाख की लागत से किया जाएगा. 


सांसद ने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है. स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास इसी का हिस्सा है. स्वास्थ्य उप केंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों के इलाज में सुविधा होगी.  स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो सके. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया. उधर चितरपुर पूर्वी पंचायत में डीएमएफटी मद से लगभग 65 लाख की लागत से देशवईल की चहारदीवारी,  विवाह मंडप, सामुदायिक भवन व शौचालय का भी शिलान्यास किया गया. मौके पर पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, चितरपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष निरंजन कुमार, चंद्रशेखर चौधरी, गणेश स्वर्णकार, सरदार अनमोल सिंह, विजय जायसवाल, रमेश वर्मा सहित कई मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही