Search

 
 
 

रामगढ़ : सांसद प्रतिनिधि बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिले, समस्याओं पर की बात

 
Ramgarh :   सांसद जयंत सिन्हा के निर्देश पर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि नारायणचन्द्र भौमिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की. किन्नी गांव के फुटबॉल ग्राउंड के ऊपर से गुजरने वाले 11000 वोल्ट के तार को हटाने की मांग की गई. साथ ही क्षेत्र में बिजली समस्याओं को लेकर चर्चा की. इस दौरान बिजली विभाग के जीएम से टेलीफोनिक बातचीत हुई. उन्होंने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. ग्राउंड के ऊपर से गुजरने वाले तार को यथाशीघ्र हटाया जाएगा और अन्य समस्याओं का भी समाधान जल्द होगा. प्रतिनिधिमंडल में डीएमएफटी के सांसद प्रतिनिधि सुमन सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमेल उरांव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी जुगल नायक और भुरकुंडा मंडल उपाध्यक्ष अमरेश सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-7-gamblers-arrested-24-thousand-cash-and-cards-seized/">हजारीबाग:

7 जुआरी गिरफ्तार, 24 हजार नकद व ताश जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही